Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी 9 मार्च को करेंगे श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों पर पांडुलिपि का...

प्रधानमंत्री मोदी 9 मार्च को करेंगे श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों पर पांडुलिपि का विमोचन

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 मार्च, को शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग में श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों पर पांडुलिपि और टीका संहिता के 11 खण्डों का विमोचन करेंगे। इसे 21 विद्वानों द्वारा तैयार किया है। इसमें संस्कृत की कई दुर्लभ व्याख्याएं (भाष्य) मूल हस्तलिखित रूप में हैं।

सामान्य तौर पर श्रीमदभगवद्गीता को एकल व्याख्या के साथ प्रस्तुत करने का प्रचलन है। पहली बार, प्रसिद्द भारतीय विद्वानों की प्रमुख व्याख्याओं को श्रीमद्भगवद्गीता की व्यापक और तुलनात्मक समझ प्राप्त करने के लिए एक साथ लाया जा रहा है।

धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित पांडुलिपि, असाधारण विविधता और भारतीय सुलेख की सूक्ष्मता की साथ तैयार की गयी है, जिसमें शंकर भाष्य से लेकर भाषानुवाद तक को शामिल किया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डॉ. करण सिंह भी विमोचन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। डॉ. कर्ण सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट, जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष ट्रस्टी हैं।

Leave a Reply