Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से किया हर घर तिरंगा अभियान को सफल...

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से किया हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान

1829
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया है। देश इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्र भारत के लिए ध्वज का सपना देखने वालों के अदम्य साहस और प्रयासों को याद करते हुए हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति और पंडित नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे के विवरण सहित इतिहास की कुछ दिलचस्प बातें भी साझा कीं हैं। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है, क्योंकि 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था। एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इस साल, जब हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में इन्हें प्रदर्शित करें। यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को और मजबूती देगा।”

प्रधानमंत्री ने अपने अगले ट्वीट संदेश में कहा, “आज, 22 जुलाई की हमारे इतिहास में विशेष प्रासंगिकता है। 1947 में इसी दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था। इतिहास से कुछ दिलचस्प बातें साझा कर रहा हूँ, जिनमें हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति का विवरण और पंडित नेहरू द्वारा फहराया गया पहला तिरंगा शामिल हैं।”

एक अन्य ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा, “आज, हम उन सभी लोगों के अदम्य साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। हम उनकी दृष्टि को पूरा करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

‘हर घर तिरंगा आंदोलन’ को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की है। माईगवइंडिया के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हर घर तिरंगा आंदोलन’ के प्रति इतनी उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुश हूं।”

Leave a Reply