Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने की शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री मोदी ने की शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 65 साल के शिंजो आबे आजकल आंतों की बीमारी के कारण परेशान हैं। लगातार स्वास्थ्य लगातार खराब रहने के कारण शुक्रवार को उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन कर अपने इस्तीफे का एलान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे, आपकी खराब सेहत के बारे में सुनकर दुख हुआ। हाल के वर्षों में, आपके कुशल नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता के कारण भारत-जापान के बीच साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा गहरी और मजबूत हुई है। मैं आपके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply