Home कोरोना वायरस प्रधानमंत्री मोदी आज शाम चार बजे करेंगे देश को संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम चार बजे करेंगे देश को संबोधित

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम चार बजे देश को संबोधित करेंगे। कोरोना संकट और गलवान घाटी में चीन के साथ तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी का ये संबोधन हो रहा है। इससे पहले रविवार 28 जून को प्रधानमंत्री अपने मन की बात कार्यक्रम में कह चुके हैं कि भारत की जमीन पर आंख उठाकर देखनेवालों को करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख-में-आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है। कोरोना महामारी के बाद से देश के नाम प्रधानमंत्री का यह छठा संबोधन होगा। उनका पिछला संबोधन 12 मई को हुआ था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के असर से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी।

कोरोना संकट के बाद पांच बार राष्ट्र के नाम संबोधन
प्रधानमंत्री मोदी कोरोना संकट के बाद से अब तक पांच बार देश को संबोधित कर चुके हैं। आइए डालते हैं एक नजर-

पहला संबोधन- 19 मार्च:
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिन 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की बात कही थी। 22 मार्च को देशभर में सबकुछ बंद रहा और शाम में लोगों ने ताली और थाली बजाकर डॉक्टरों, नर्सों और पुलिस के साथ कोरोना वॉरियर्स को आभार जताया था।

दूसरा संबोधन- 24 मार्च:
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया था। इसमें उन्होंने घर में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा था।

तीसरा संबोधन- 3 अप्रैल:
प्रधानमंत्री मोदी ने 3 अप्रैल को एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइट बंद कर घरों में दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की लाइट जलाकर एकजुटता दिखाने की अपील की थी।

चौथा संबोधन- 14 अप्रैल:
प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अप्रैल, 2020 को देश को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रव्यापी बंद लॉकडाउन को 19 दिन बढ़ाने की घोषणा की।

पांचवां संबोधन- 12 मई:
प्रधानमंत्री मोदी ने 12 मई, 2020 को देश को संबोधित किया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा की।

इसके पहले भी प्रधानमंत्री मोदी कई मुद्दों पर राष्ट्र के नाम संबधोन कर चुके हैं। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री कब-कब और किन-किनों मुद्दों पर राष्ट्र को पहले संबोधित कर चुके हैं।

8 नवम्बर 2016
राष्ट्र के नाम संबोधन में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की ऐतिहासिक घोषणा।

27 मार्च 2019
उपग्रह रोधी प्रक्षेपास्त्र’ (एएसएटी) के सफल परीक्षण पर राष्ट्र के नाम संबोधन।

8 अगस्त 2019
जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के मुद्दे पर राष्ट्र के नाम संबोधन।

10 नवंबर 2019
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन।

 

Leave a Reply