Home समाचार पिछले 8 साल में भारत ने समुद्री क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को...

पिछले 8 साल में भारत ने समुद्री क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को किया हासिल- प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर कहा कि पिछले आठ सालों में भारत ने समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। भारत के गौरवशाली समुद्री इतिहास का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भारत सरकार ने बंदरगाह-केंद्रित विकास पर ध्यान दिया है, जो आर्थिक विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत सरकार समुद्री इको-सिस्टम और विविधता को सुनिश्चित करने के लिए समुचित देखभाल कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट संदेश में कहा, “आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर हम अपने गौरवशाली समुद्री इतिहास को याद कर रहे हैं और भारत की आर्थिक वृद्धि में समुद्री सेक्टर के महत्त्व को रेखांकित कर रहे हैं। पिछले आठ वर्षों में समुद्री सेक्टर ने नई ऊचाइयां छुई हैं तथा कारोबार और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ाने में योगदान किया है।”

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा, “पिछले आठ वर्षों से भारत सरकार बंदरगाह-केंद्रित विकास पर ध्यान दे रही है, जिसमें बंदरगाहों की क्षमता बढ़ाना और मौजूदा प्रणालियों को और कारगर बनाना शामिल है। नए बाजारों तक भारतीय उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जलमार्गों का उपयोग किया जा रहा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट संदेश में कहा, “एक तरफ हम आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए समुद्री सेक्टर की क्षमता का उपयोग कर रहे हैं, साथ ही भारत के गौरव समुद्री इको-सिस्टम और विविधता को सुनिश्चित करने के लिए समुचित देखरेख की जा रही है, ताकि वे सुरक्षित रहें।”

Leave a Reply