प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भुवनेश्वर के प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान लिंगराज समेत मंदिर में मौजूद देवी-देवताओं की फूल, दूध, नारियल पानी और बेलपत्र से पूजा की। श्री मोदी ने देवी भुवनेश्वरी और पार्वती मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री मोदी मंदिर परिसर में करीब 25 मिनट रुके और मंदिर की परिक्रमा भी की। उन्होंने यहां मंदिर के इतिहास और परंपराओं की भी जानकारी ली। मंदिर के पुजारियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मंदिर परिसर में मोदी-मोदी के नारे लगे। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां वीवीआईपी विजिटर रजिस्टर में साइन भी किए। लिंगराज मंदिर मंदिर 1400 वर्ष से भी पुराना है। लिंगराज मंदिर अपनी अनुपम स्थात्यकला के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
देखिए फोटो-
भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर, भगवान सोमनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ नाथ मंदिर और मॉरिशस के शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना कर चुके हैं।
![](https://i0.wp.com/performindia.com/wp-content/uploads/2017/04/PM-at-Baba-Vishwanath-Temple-2-424x610.jpg?resize=640%2C921)
![](https://i0.wp.com/performindia.com/wp-content/uploads/2017/04/PM-at-Baba-Vishwanath-Temple-1.jpg?resize=640%2C879)
![](https://i0.wp.com/performindia.com/wp-content/uploads/2017/04/PM-in-Somnath-Temple.jpg?resize=640%2C427)
![](https://i0.wp.com/performindia.com/wp-content/uploads/2017/04/Pashupatinath.jpg?resize=640%2C928)
![](https://i0.wp.com/performindia.com/wp-content/uploads/2017/04/marituis.jpg?resize=640%2C386)
![](https://i0.wp.com/performindia.com/wp-content/uploads/2017/04/jafna-temple.jpg?resize=640%2C407)