Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने दी गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दी गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर बधाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में दिए अपने एक ट्वीट संदेश में कहा कि गुजरात के लोगों को राज्य की स्थापना दिवस पर शुभकामानएं। गुजरात के लोग पुरुषार्थ के लिए जाने जाते हैं। गुजरातियों ने कई क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है। गुजरात ने उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को छुआ है…जय जय गरवी गुजरात।

इसके साथ ही मराठी में दिए अपने ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के भाइयों और बहनों को मेरी शुभकामनाएं। देश के विकास में महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण योगदान पर देश को गर्व है। मैं आने वाले वर्षों में राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। जय महाराष्ट्र!

Leave a Reply