Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर निशाना- कर्नाटक को भारत से अलग करने...

प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर निशाना- कर्नाटक को भारत से अलग करने की कोशिश कर रही पार्टी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 मई को कर्नाटक में एक रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी कर्नाटक को भारत से ‘अलग’ करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था। दरअसल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार, 6 मई को कर्नाटक के हुबली में कहा कि कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।

सोनिया गांधी के इस बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चुनाव में अब कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा है कि वो कर्नाटक की sovereignty की रक्षा करना चाहते हैं। कर्नाटक की sovereignty यानि कर्नाटक की संप्रभुता। जब कोई देश आजाद हो जाता है तो उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी पर करारा हमला करते हुए कहा कि इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लाखों कन्नड़ स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है। कांग्रेस ने भाई-भाई बांट दिया। कांग्रेस ने राज्यों को आपस में लड़ाया। कांग्रेस ने देश में जाति और सांप्रदायिक आग भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसके साथ ही बड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि जब भारत के हितों के खिलाफ काम करने की बात आती है तो कांग्रेस पार्टी की Royal Family, ‘शाही परिवार’ सबसे आगे रहता है। ये खुले तौर पर भारत में राजनीति को प्रभावित करने के लिए विदेशी शक्तियों को दखल देने के लिए उकसाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस आती है तो आतंकवादियों, अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। कांग्रेस राज में आतंकी और अपराधी आश्वस्त होते हैं कि कांग्रेस का हाथ उन पर है। हमने बार-बार देखा है कि तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस आतंकियों के समर्थन में भी सरेआम उतर आती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक ऑक्सीजन पाने के लिए किसी भी तरह कर्नाटक में सत्ता में आना चाहती है। यहां के लोग उन्हें इस पाप के लिए कभी माफ नहीं कर सकते। कांग्रेस को इसका जवाब 10 मई को पूरी ताकत से मिलेगा।

देखिए वीडियो-

Leave a Reply