बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी परिवार और लालू परिवार पर बड़ा हमला बोला है। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म जयंती के अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाने पर लगे रहते हैं। पटना में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन, आज लोग सिर्फ अपने परिवार को ही बढ़ाते रहते हैं। मैंने भी कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। नीतीश कुमार ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर जी की राह पर चलते हुए हमने भी कभी अपने परिवार को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन आजकल बहुत लोग अपने परिवार को ही राजनीति में आगे बढ़ाते रहते हैं”
राहुल गांधी और तेजस्वी-तेजप्रताप यादव पर तंज कसने वाले इस बयान को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। आप भी देखिए लोग क्या कह रहे हैं।
कर्पूरी ठाकुर जी की राह पर चलते हुए हमने भी कभी अपने परिवार को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन आजकल बहुत लोग अपने परिवार को ही राजनीति में आगे बढ़ाते रहते हैं:नीतीश कुमार
राजद से जारी खींचतान के बीच नीतीश कुमार का आज का बयान बहुत महत्वपूर्ण है। @NitishKumar @yadavtejashwi pic.twitter.com/XKkRzpVABP
— Omprakash (@omprakash_iimc) January 24, 2024
नीतीश कुमार जी लालू पर स्लाइ मारते हुए 🤣🤣 pic.twitter.com/2Iqm9iD3Wa
— DEEWAN. (@Spoof_Junkey) January 24, 2024
कर्पूरी जयंती के अवसर पर नीतीश कुमार ने राजनीति में बढ़ते वंशवाद पर जमकर हमला बोला है। pic.twitter.com/SagxCyDND7
— ABHISHEK KUMAR (@ABHISHEKJOURNO2) January 24, 2024