Home विपक्ष विशेष केजरीवाल के मंत्री ने की महिला आईएएस अफसर से बदसलूकी, सोशल मीडिया...

केजरीवाल के मंत्री ने की महिला आईएएस अफसर से बदसलूकी, सोशल मीडिया पर जमकर लगी लताड़

SHARE

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों में महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं है, यह एक बार फिर साबित हो गया है। केजरीवाल सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और परिवहन सचिव वर्षा जोशी के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। एक बैठक के दौरान मंत्री गहलोत ने महिला आईएएस अधिकारी को लिमिट में रहने और करप्शन में पकड़वा देने की धमकी दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 6 अगस्त से शुरू होने वाले दिल्ली विधानसभा के सत्र से पहले 3 अगस्त को विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के जवाबों को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया था। इसी बैठक में परिवहन विभाग के मंत्री कैलाश गहलोत और परिवहन सचिव (आयुक्त) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वर्षा जोशी के बीच बहस हो गई। आपको बता दें कि विपक्ष के एक विधायक द्वारा सवाल किया गया था कि बुराड़ी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में मुख्यमंत्री के निरिक्षण के दौरान क्या कुछ अनियमितताएं पाई गईं? इसके जवाब में परिवहन आयुक्त ने नहीं लिखा था। इसी बात को लेकर मंत्री जी भड़क गए और महिला आईएएस अधिकारी पर चिल्लाने लगे। मंत्री जी ने गुस्से में आईएएस अधिकारी वर्षा जोशी से कह दिया कि वह उन्हें करप्शन में पकड़वा देंगे, इसलिए वे लिमिट में रहें, नहीं तो नौकरी करना सिखा दूंगा। इसके साथ ही कैलाश गहलोत ने महिला आईएएस अधिकारी को मीटिंग से बाहर जाने को कह दिया।

आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री के इस व्यवहार ने दिल्ली के अफसरों को एक बार फिर भड़का दिया है। परिवहन विभाग के अधिकारी आरोपी मंत्री से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। वहीं आईएएस एसोसिएशन ने भी इसकी निंदा की है।

वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की जमकर लानत मनालत की जा रही है।

 

आम आदमी पार्टी सिर्फ महिलाओं का सम्मान करने का दिखावा करती है, असल में महिलाओं से दुव्यवहार करना इस पार्टी के नेताओं की रग-रग में बसा है। इससे पहले भी खुद अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पार्टी के कई विधायकों और नेताओं पर महिलाओं से बदसलूकी के संगीन आरोप लग चुके हैं। कई तो जेल की हवा भी खा चुके हैं। आप भी देखिए केजरीवाल के नेताओं की करतूत-

केजरीवाल बोले समझौता कर लो
नरेला से आप कार्यकर्ता सोनी ने मौत से पहले पार्टी के ही एक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि रमेश भारद्वाज की शिकायत लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिली थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारद्वाज से समझौता करने को कहा। 

शरद चौहान को जाना पड़ा जेल
सोनी मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान को जेल भी जाना पड़ा क्योंकि सोनी ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। सोनी ने विधायक शरद चौहान पर रमेश भारद्वाज को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।

जब दिल्ली के कानून मंत्री ने दिखाया कानून को ठेंगा
दिल्ली सरकार में कानून मंत्री सोमनाथ भारती अपने ही घर में कानून की धज्जियां उड़ाते रहे। खुद उनकी पत्नी लिपिका मित्रा उनसे खौफ खाती रही। पत्नी ने प्रेग्नेन्सी के दौरान अपने ऊपर कुत्ता छोड़ने और प्राइवेट पार्ट पर कुत्ते से कटवाने का आरोप भी अपने पति पर लगाया। सोमनाथ भारती ने 2014 में मालवीयनगर के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में अफ्रीकी मूल की महिलाओं के घर भीड़ के साथ पहुंचकर छापा मारा, इस दौरान माहिलाओं के साथ भीड़ ने छेड़छाड़ किया। 

महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार का कारनामा
दिल्ली सरकार में महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार की ऐसी सीडी सामने आयी जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अंतरंग अवस्था में थे। जब हंगामा बरपा और सीडी के पीछे का सच परत दर परत सामने आने लगा तो लोग चकित रह गये।

नये कानून मंत्री दिनेश मोहनिया भी पहुंचे जेल
सोमनाथ भारती के बाद दिल्ली सरकार के कानून मंत्री दिनेश मोहनिया पर भी महिला से बदसलूकी का आरोप लगा। दिनेश मोहनियां पर न सिर्फ एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया था, बल्कि एक बुजुर्ग ने भी उनके खिलाफ थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया था। गैरजमानती धाराओं की वजह से दिनेश को तिहाड़ जाना पड़ा।

आप विधायक की दबंगई, दी रेप और हत्या की धमकी
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान पर उनके ही इलाके में रहने वाली एक महिला ने बलात्कार और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। 10 सितम्बर को जामिया नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार विधायक शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे। 

नौकरी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप
आप नेता रमन स्वामी पर संगीन इल्जाम लगा कि उन्होंने शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने नेताजी पर दोस्ती के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देने और बलात्कार करने का आरोप लगाया जो मेडिकल परीक्षण में साबित भी हुआ। रमन स्वामी पर 2014 में बलात्कार का केस दर्ज हुआ।

कांग्रेस प्रत्याशी के घर घुसकर छेड़छाड़
दिल्ली के सीमापुरी से आम आदमी पार्टी विधायक धर्मेन्द्र कोली पर पूर्व कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर छेड़छाड़ और दंगा करने के आरोप हैं। कोली के खिलाफ ये आरोप कांग्रेस नेता वीर सिंह धींघन ने लगाए हैं। उनका कहना था कि विजय जुलूस के दौरान विधायक ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी किया। 

मनोज कुमार पर घरेलू हिंसा के आरोप
कोंडली से विधायक मनोज कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। महिला का कहना था कि ससुरालवालों के अत्याचार से तंग आकर उसने घर छोड़ दिया था। दो साल से वह अपने मायके में रह रही है। 

राखी बिड़लान के पिता पर बलात्कार के आरोप
मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़लान और उनके पिता एवं आप के सदस्य राम प्रताप गोयल पर 24 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप है। वो महिला को एमसीडी चुनाव में टिकट दिलवाने का लालच दिखाकर अपने झांसे में फंसा लेते हैं और एक दिन उस महिला को अपने रोहिणी स्थित सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते हैं। नबबंर 2016 में पुलिस गिरफ्तार कर लेती हैं।

राजेश ऋषि पर परेशान करने का आरोप
आम आदमी पार्टी के जनकपुरी पश्चिम के विधायक राजेश ऋषि का नाम सुसाइड नोट में लिखकर एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना 15 जुलाई 2016 की है। महिला ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में भी विधायक का नाम लिया। उसने विधायक राजेश ऋषि और उनके एक साथी पर परेशान करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply