Home समाचार भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे तेज, औसत...

भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे तेज, औसत प्रति दिन टीकाकरण के मामले में सबको पीछे छोड़ा

SHARE

भारत ने 21 अक्टूबर, 2021 को 9 बजकर 50 मिनट पर 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसे देखकर हर देशवासी को गर्व हो रह है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत की मजबूत इच्छाशक्ति ने टीकाकरण में विकसित देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि कई देशों की आबादी से कई गुना टीकाकरण कर रिकॉर्ड बना दिया है। भारत के टीकाकरण की तेज रफ्तार देखकर आज पूरी दुनिया हैरान है। उसे भरोसा नहीं हो रहा है कि विकसित देशों की तुलना में पिछड़ी हुई स्वास्थ्य प्रणाली और सीमित संसाधान के जरिए भारत ने यह उपलब्धि कैसे हासिल कर ली है। भारत की सरकार, स्वास्थ्यकर्मी और जनता ने मिलकर जो सामर्थ्य दिखाया है, उसका लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। 

भारत वैक्सीन डोज की औसत दैनिक दर के साथ दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण वाला देश बनने के साथ ही अमेरिका और जापान जैसे विकसित देशों से आगे निकल गया है।

                        भारत में टीकाकरण की सबसे तेज रफ्तार

                             टीकाकरण में विकसित देशों से आगे निकला भारत
           देश              प्रति दिन डोज (लाख में)
         भारत 35
        अमेरिका 13
         जापान 7
         जर्मनी 4
         फ्रांस 3
         ब्रिटेन 3
        कनाडा 2
       ऑस्ट्रेलिया 1

भारत का 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा विश्व के कोई देशों की आबादी से कई गुना अधिक है।

  • यूरोपियन यूनियन की आबादी से 2 गुना
  • ब्रिटेन की आबादी से 3 गुना
  • ब्राजील की आबादी से 5 गुना
  • जापान की आबादी से 8 गुना
  • जर्मनी की आबादी से 10 गुना
  • फ्रांस की आबादी से 15 गुना
  • कनाडा की आबादी से 25 गुना
  • चीली की आबादी से 50 गुना

भारत में अब तक 100 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं, जो विभिन्न महाद्वीपों में लगाए गए डोज से भी अधिक हैं। 

                     कोरोना टीकाकरण में बड़ी उपलब्धि

                          भारत ने महाद्वीपों को पीछे छोड़ा
भारत 1000 मिलियन डोज
यूरोप 830 मिलियन डोज
उत्तरी अमेरिका 660 मिलियन डोज
दक्षिण अमेरिका 481 मिलियन डोज
अफ्रीका 176 मिलियन डोज
ओशिनिया 41 मिलियन डोज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर, 2021 को भारत ने एक दिन में 2.5 करोड़ टीका लगाकर पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में कभी भी न भारत में और न ही दुनिया के किसी और देश में इतनी ज्यादा संख्या में वैक्सीन दी गई है। यहां तक कि हर घंटे 15 लाख, हर मिनट 26 हजार और हर सेकंड 425 टीके लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

                               मोदी सरकार ने टीककारण में रचा इतिहास

                               विश्व का सबसे तेज कोरोना टीकाकरण        
            समय         टीके की डोज
        हर घंटे       15.62 लाख
           हर मिनट      26 हजार
          हर सेकंड      434 

आंकड़ा- 17 सितंबर, 2021

16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान भारत का अब तक का सबसे तेज टीकाकरण अभियान है। भारत को 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने में 279 दिन यानि नौ महीने का समय लगा है। वहीं पोलियो और टीबी टीककरण में कई वर्ष लगे। 

                   भारत का अब तक का सबसे तेज टीकाकरण

                   100 करोड़ टीकाकरण में लगा समय  
            कोरोना       9 महीने 
            पोलियो        20 वर्ष 
             टीबी           32 वर्ष 

 

   

Leave a Reply