Home समाचार कोरोना टीकाकरण: भारत ने बनाया महामारी के खिलाफ दुनिया में सबसे तेज...

कोरोना टीकाकरण: भारत ने बनाया महामारी के खिलाफ दुनिया में सबसे तेज वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड

SHARE

देश ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत ने 6 दिन में 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन पूरा कर एक रिकॉर्ड बना दिया है। देश में 16 जनवरी, 2021 को विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ और 22 जनवरी को सुबह सात बजे 10,43,534 लोगों को टीका लगाकर भारत ने सबसे तेज टीकाकरण का रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही 23 जनवरी की सुबह 8 बजे तक टीका लगवाने वाले लोगों की कुल संख्या 14 लाख के करीब 13,90,592 पर पहुंच गई।

दुनिया में अब तक सबसे तेज वैक्सीनेशन अमेरिका ने किया था। अमेरिका में 10 लाख लोगों के वैक्सीनेशन में 10 दिन का समय लगा था। इजरायल ने भी करीब इतना ही समय लिया था, लेकिन भारत ने 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन सिर्फ 6 दिन में पूरा कर दिया।

कोरोना के नये मामलों और स्वस्थ होने वालों के अंतर ने स्वस्थ होने की दर में भी सुधार हुआ है और यह आज बढ़ कर 96.82 प्रतिशत हो गया है। स्वस्थ होने वाले लोगोन और उपचार करा रहे मरीजों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है, और वर्तमान में यह 1,01,15,176 है।

पिछले 24 घंटों में 14,256 नए रोगियों का पता चला है। नए मामलों का 79.99 प्रतिशत 6 राज्यों से हैं। केरल में 6,753 नए मामलों की जानकारी मिली है। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,779, जबकि तमिलनाडु में 574 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 152 लोगों की कोविड से मौत हुई हैं। आठ राज्यों में नये मृतकों का 75.66 प्रतिशत हिस्सा है। महाराष्ट्र में 50 लोगों की मौत हुई।

Leave a Reply