Home समाचार भारत ने समय से पहले हासिल किया 400 अरब डॉलर के निर्यात...

भारत ने समय से पहले हासिल किया 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से शुरू आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक अच्छी खबर है। भारत ने 400 अरब डॉलर के वस्तुओं के निर्यात का लक्ष्य समय से 9 दिन पहले हासिल कर लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों, बुनकरों, एमएसएमई, निर्माताओं और निर्यातकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि भारत ने 400 अरब डॉलर मूल्य के वस्तुओं के निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया था और देश ने पहली बार इस लक्ष्य को हासिल किया है। मैं इस सफलता के लिए अपने किसानों, बुनकरों, एमएसएमई, विनिर्माताओं और निर्यातकों को बधाई देता हूं। यह हमारी आत्मनिर्भर भारत यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। #LocalGoesGlobal”

भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य तय किया था, जो 31 मार्च को वित्त वर्ष खत्म होने से 9 दिन पहले 22 मार्च को ही हासिल कर लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट के साथ ग्राफिक्स के माध्यम से कुछ आंकड़े भी शेयर किए हैं। इसके अनुसार इस दौरान भारत से हर घंटे औसतन करीब 4.6 करोड़ डॉलर, हर दिन करीब 1 अरब डॉलर और हर महीने 33 अरब डॉलर के वस्तुओं का निर्यात किया गया।

आंकड़े के अनुसार सालाना आधार पर वस्तुओं के निर्यात में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2020-21 में 292 अरब डॉलर के वस्तुओं का निर्यात हुआ जो वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 400 अरब डॉलर हो गया है।

Leave a Reply