Home समाचार पंजाब में अंधविश्वास के जरिए चलाया जा रहा धर्म परिवर्तन का खेल,...

पंजाब में अंधविश्वास के जरिए चलाया जा रहा धर्म परिवर्तन का खेल, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

SHARE

देश में धर्म परिवर्तन का खेल काफी लंबे समय से चल रहा है। आदिवासी इलाकों में ईसाई मशीनरी भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का काम करती रही हैं लेकिन अब यह गैंग कांग्रेस शासित राज्य पंजाब पहुंच गया है। आजकल पंजाब का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें काला जादू के नाम पर लोगों को बहकाने और धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की जा रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो के बारे में पता नहीं चल रहा है कब और कहां का है?  

इस वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट्स दे रहे हैं। कोई लिख रहा है कि इससे कांग्रेस का फायदा होगा इसलिए इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, एंटोनियो माइनो को रिपोर्ट करते हैं, इसलिए इन गतिविधियों पर बैन नहीं लगाया जा रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अमरिंदर सिंह की सरकार इन गतिविधियों पर बैन क्यों नहीं लगा रहे हैं।

आपको बता दें कि फिलहाल पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और ये आरोप लगते रहे हैं कि जहां भी कांग्रेस की सरकार होती है वहां ईसाई मिशनरी खुल कर काम करती हैं। अभी हाल में झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ईसाई संगठनों ने स्वागत किया था। झारखंड के आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन से हमें क्रिसमस गिफ्ट मिल गया है। भाजपा सरकार के समय हम तनाव में रहते थे। अब हमें लग रहा है कि हमलोग खुश रहेंगे। पहले हमारे काम में बाधा आ रही थी। अब हमें अपना काम करने में सुविधा होगी।

 

Leave a Reply