Home नरेंद्र मोदी विशेष भारत भाग्यशाली है, जिसके पीएम को भ्रष्टाचार छू भी नहीं सकता- इयान...

भारत भाग्यशाली है, जिसके पीएम को भ्रष्टाचार छू भी नहीं सकता- इयान ब्रेम्मर

4721
SHARE

दुनिया का ऐसा कौन प्रसिद्ध व्यक्तित्व है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और छवि का दीवाना नहीं है। ऐसे में एक और बड़ा नाम जुड़ा है अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक और यूरेशिया ग्रुप के चेयरमैन इयान ब्रेम्मर का। उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा है कि, भारत की जनता भाग्यशाली है, जिसे मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी का व्यक्तित्व ऐसा है जिन्हें भ्रष्टाचार छू भी नहीं सकता। उन्होंने क्या कहा है-

  • भारत को सबसे बड़ा अवसर मिला है।
  • बेदाग और क्षमतावान होने के चलते प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही अधिक लोकप्रिय हैं।
  • सच में भ्रष्टाचार उनके पास फटक भी नहीं सकता।
  • इतने बड़े देश ने आखिरकार ऐसा प्रधानमंत्री चुना है जो स्वयं तो पैसे नहीं ही लेता, अपने आसपास के लोगों को भी नहीं लेने देता।
  • उन्होंने ऐसी नीति अपनाई है जिसमें देश का धन और संसाधन सबसे पहले उनतक पहुंचे जिन्हें उसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
  • जनमत ने उन्हें ऐसी शक्ति दी है, जिससे वो हर क्षेत्र में व्यवस्था को दुरुस्त कर रहे हैं, जैसे कि जीएसटी। इससे भारत का विकास तेजी से हो सकेगा
  • गुजरात में उन्हें दहाई अंक में विकास कराने का अनुभव है।
  • मैं समझता हूं कि भारत के अधिकतर हिस्सों में भी गुजरात की झलक देखने को मिलेगी।
  • इतने बड़े देश में ऐसा होने में थोड़ा समय अवश्य लग सकता है।
  • लेकिन धरती की 15 प्रतिशत जनसंख्या वाले देश के लिए ये बहुत ही बड़ी खुशखबरी है।

देखिए इयान ब्रेम्मर का ये वीडियो-

Leave a Reply