Home समाचार लखीमपुर खीरी मॉब लिंचिंग : क्या किसान इतना बर्बर हो सकते हैं...

लखीमपुर खीरी मॉब लिंचिंग : क्या किसान इतना बर्बर हो सकते हैं ? फर्जी किसानों की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश

SHARE

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार (3 अक्टूबर, 2021) को किसान आंदोलन के नाम पर जिस तरह फर्जी किसानों ने बर्बरता की, उसे देखकर एक आम आदमी की रूह कांप उठेगी। उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा कि एक आम किसान इतना बर्बर हो सकता है। दरअसल ये किसान न होकर आतंकवादी है, जो किसानों की आड़ में बर्बरता की सारी हदें पार कर रहे हैं। इनकी इस बर्बरता से पता चलता है कि इनका मकसद किसानों का हित नहीं, बल्कि देश में आतंक और आरजकता का माहौल बनाना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडिया में आप देख सकते हैं कि किस तरह बेकसूर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठियों से प्रहार किया जा रहा है। इसे देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि तीन कृषि कानूनों के विरोध के पीछे कितनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा रहा है।

वीडियों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि भीड़ बेकसूर बीजेपी कार्यकर्ताओं की मॉब लिंचिग कर रही है। हिंसक भीड़ ने चार बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा कर मार डाला। फर्जी किसानों के इस क्रूर और निर्दयी रूप को देखकर हर कोई हैरान और परेशान है। अब तक इस वीडियो को 2,382 लोगों ने रीट्वीट किया है। 346 लोगों ने इस ट्वीट को कोट किया है। जहां लोग इस हिंसक कार्रवाई पर रोष जता रहे हैं, वहीं इस हिसा के पीछे की साजिशों को बेनकाब करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply