Home समाचार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में फहरेगा यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में फहरेगा यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी के सांसद बनने के बाद से ही यहां कई नई परियोजनाओं पर काम हो रहे हैं। भगवान शिव की नगरी वाराणसी उपलब्धियों के मामले में नित नए आयाम गढ़ता जा रहा है। स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2017 में इसे उत्तर प्रदेश के सबसे साफ शहर होने का तमगा भी हासिल हो गया है। जल्दी ही इस पवित्र शहर को एक और उपलब्धि मिलने वाली है। वाराणसी में उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा।

वाराणसी के बेनियाबाग पार्क में 210 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने का काम चल रहा है। इस पार्क को दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। यहां जब 210 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराएगा तो वह देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक नया केंद्र बन जाएगा। 210 फीट ऊंचा यह तिरंगा लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में लगे 207 फीट के तिरंगे से भी ऊंचा होगा।

वाराणसी के आठ एकड़ में फैले इस बेनियाबाग पार्क में राष्ट्रीय ध्वज को लगाने की योजना को हरी झंडी मिल चुकी है और काम शुरू कर दिया गया है। इस पार्क के 5 एकड़ इलाके को 840.00 लाख रुपये की लागत से पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कर इसके बीचो-बीच तिरंगा फहराया जाएगा। इसके साथ ही पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। पार्क में बैठने के लिए पत्थर के बेंच, प्रवेश के लिए पांच प्रवेश द्वार सहित भव्य मुख्य प्रवेश द्वार और पार्क के झील को नया रूप देने की भी योजना है।

देश का सबसे ऊंचा 350 फीट का तिरंगा पंजाब के अटारी में फहराया गया है। अटारी के बाद रांची में 293 फीट, फरीदाबाद में 250 फीट और भोपाल में 235 फीट ऊंटा तिरंगा फहराया गया था।

Leave a Reply