प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने सभी राष्ट्र प्रमुखों को खास उपहार दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी में शिखर सम्मेलन के दौरान अपने विदेशी मित्रों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जर्मनी के के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने इन विदेशी मित्रों को खास भारतीय उपहार दिए। आइए एक नजर डालते हैं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए उपहारों पर-
1. प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तैयार गुलाबी मीनाकारी ब्रोच और कफलिंक सेट उपहार में दिए। ये कफलिंक राष्ट्रपति बाइडेन और मीनाकारी ब्रोच प्रथम महिला के लिए तैयार किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से गुलाबी मीनाकारी ब्रोच और कफ़लिंक सेट उपहार में दिया है।
ये कफ़लिंक राष्ट्रपति के लिए और मैंचिग ब्रोच फर्स्ट लेडी के लिए तैयार किए गए हैं। गुलाबी मीनाकारी एक GI-टैग कला है। pic.twitter.com/C1xbjaeQbQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
2. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के पीएम मारियो द्राघी को उत्तर प्रदेश के आगरा में बना एक मार्बल इनले टेबल टॉप गिफ्ट किया।
3. जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज को प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बना मेटल मरोडी नक्काशी वाला मटका उपहार में दिया।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से मूंज की टोकरियां और कपास की दरियां गिफ्ट की।
5. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर में हाथ से बुना रेशमी कालीन उपहार में दिया।
6. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को प्रधानमंत्री ने वाराणसी में बना राम दरबार गिफ्ट किया।
PM मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को वाराणसी,UP से लाकरवेयर राम दरबार गिफ्ट किया।
देवी-देवताओं व पवित्र जानवरों की लकड़ी की मूर्तियों को तीर्थयात्रियों द्वारा वापस ले जाने वाले प्रतिष्ठित स्मृति चिन्ह के रूप में परोसा गया।यह विशेष टुकड़ा गूलर की लकड़ी पर बनाया गया। pic.twitter.com/CkKhYLDmCj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
7. प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को छत्तीसगढ़ से रामायण थीम वाली डोकरा कला भेंट की।
प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को छत्तीसगढ़ से रामायण थीम वाली डोकरा कला भेंट की।
डोकरा कला अलौह धातु की ढलाई कला है, जिसमें खोई हुई मोम की ढलाई तकनीक का उपयोग होता है। ऐसी धातु की ढलाई का उपयोग भारत में 4,000 से अधिक वर्षों से होता आ रहा है। pic.twitter.com/S0EXh6yhjY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
8. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में निर्मित नंदी-थीम वाली डोकरा कला उपहार में दी।
9. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को लखनऊ में बनी जरदोजी के डिब्बे में इत्र की बोतलें भेंट की।
10. प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा को उत्तर प्रदेश के निजामाबाद से ब्लैक पॉटरी पीस उपहार में दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के PM फुमियो किशिदा को उत्तर प्रदेश के निजामाबाद से ब्लैक पॉटरी पीस गिफ्ट किए।
मिट्टी के बर्तन पर काले रंगों को बाहर निकालने के लिए एक विशेष तकनीक का उपयोग करते हैं, जब मिट्टी के बर्तन ओवन के अंदर होते हैं… (1/2) pic.twitter.com/CRIODhkbzI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
11. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बने प्लेटिनम पेंटेड हैंड पेंटेड टी सेट उपहार में दिए।