Home समाचार हक मांगने पर कांग्रेस राज में किसानों को मिली लाठियां: मोदी सरकार...

हक मांगने पर कांग्रेस राज में किसानों को मिली लाठियां: मोदी सरकार का MSP पर धान खरीद का फैसला

SHARE

राजस्थान में कांग्रेस का राज है, यहां हनुमानगढ़ जिले में किसानों ने धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की तो बदले में उन्हें मिली पुलिस की लाठियां । लाठीचार्ज में कई किसान घायल हुए हैं, लाठीचार्ज का वीडियो भी सामने आया है।

किसानों की मांग थी कि धान के समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर राज्य सरकार केंद्र सरकार को पत्र लिखे और इसी मांग को लेकर किसान जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। 

इसके बाद कांग्रेस राज में पुलिसवालों ने किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लाठीचार्ज के बाद आक्रोशित किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर धान की ट्रॉली से सड़क पर धान डाल दिया और कलक्ट्रेट गेट पर ही सड़क पर टैंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज में घायल 4 किसानों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

एक टीवी डीबेट के दौरान कांग्रेस के प्रवक्ता से जब इसे लेकर सवाल पूछा गया तो किसानों को लेकर कांग्रेस नेताओं की संवेदनहीनता खुल कर सामने आ गई। 

एक तरफ राजस्थान में कांग्रेस राज में देश के अन्नदाता का हाल देखिए ..किसानों ने राजस्थान की गहलोत सरकार से हक मांगा को बदले में उन्हें मिली लाठियां । तो दूसरी तरफ मोदी सरकार ने किसानों के हक में फैसला लेते हुए पंजाब-हरियाणा के किसानों से 3 अक्टूबर से MSP पर धान की खरीद शरू कर दी है। 

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश और नमी की वजह से किसानों की फसल पर असर पड़ा। धान की खरीद की प्रक्रिया में इससे देरी की आशंका थी। लेकिन मोदी सरकार ने अन्नदाता के हित को सबसे ऊपर रखते हुए 3अक्टूबर से धान की खरीद का फैसला किया । मोदी सरकार ने MSP पर धान खरीद करने के निर्देश दिए हैं। अन्नदाता के हक में मोदी सरकार के इस फैसले से पंजाब और हरियाणा के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 

अन्नदाता के हित में मोदी सरकार का बड़ा फैसला

जिन इलाकों में धान की फसल पहले तैयार होती है और जहां बारिश का असर कम है वहां सबसे पहले धान की खरीद शुरू होगी। इसके बाद बाकी इलाकों में भी इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। मोदी सरकार के फैसले का हरियाणा और पंजाब की सरकारों ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री के मनोहर खट्टर ने हरियाणा में धान की खरीद को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की थी और हरियाणा में 3 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू करने का आग्रह किया था।

 

Leave a Reply