दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता इतने उत्साहित हो गए हैं कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाने की मांग शुरू कर दी है। हालांकि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, लेकिन पार्टी के जनाधार में कमी आई है और सीटों की संख्या में कमी आई है। दिल्ली से बाहर पार्टी का कोई जनाधार नहीं है, फिर भी जीत से उत्साहित आप कार्यकर्ता केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं। इस जीत ने अरविंद केजरीवाल की भी प्रधानमंत्री बनने की लालसा को प्रबल कर दी है। आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में केजरीवाल को पीएम बनाने की मांग वाले पोस्टर लहराए। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता 2024 में केजरीवाल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताते हुए नरेन्द्र मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल का पोस्टर लेकर पार्टी दफ्तर पहुंचे।
An Aam Aadmi Party supporter at party office in Delhi. #DelhiResults pic.twitter.com/7WhhzIhQao
— ANI (@ANI) February 11, 2020
An Aam Aadmi Party supporter at party office in Delhi. #DelhiResults pic.twitter.com/csTtkkxKwN
— News Energy (@NewsEnergy27) February 11, 2020
लेखक चेतन भगत ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि पार्टी के कुछ नेताओं को अरविंद केजरीवाल को अपना नेता मान लेना चाहिए। चेतन भगत के अनुसार इससे इन नेताओं के राजनीतिक करियर के बेहतर होने की संभावना है।
Why don’t some Congress leaders across the country accept Arvind Kejriwal as their leader?
What is so great about what they have now?
What will make their career prospects better? To be part of a declining party or a growing one?
Worth thinking about. #DelhiElections2020
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) February 11, 2020