Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई महाभारत की याद, दूरदर्शन पर हो सकती है...

प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई महाभारत की याद, दूरदर्शन पर हो सकती है रामायण के साथ वापसी!

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नवरात्रि के पहले दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता से बातचीत करते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई की तुलना महाभारत से भी की। उन्होंने कहा कि महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था। आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं। हमारा प्रयास है इसे 21 दिन में जीत लिया जाए।

कोरोना वायरस के कारण इसी लॉकडाउन को देखते हुए रामायण और महाभारत को फिर से रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। रामायण और महाभारत के समय सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था, कर्फ्यू सा माहौल होता था। लोग रामायण और महाभारत के समय घर से नहीं निकलते थे। इसी कारण सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोगों ने मांग की है कि दूरदर्शन पर रामानन्द सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से प्रसारित किया जाए।

इसपर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कहा है कि इन दोनों लोकप्रिय धारावाहिकों के राइट्स को लेकर बात हो रही है। आज इन दोनों की धारावाहिकों की समय सारिणी साझा किए जाने की उम्मीद है।

रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 और बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर से लोग घर से बाहर नहीं निकलेंगे और कोरोना को मात दे देंगे।

Leave a Reply