Home समाचार कार्यकर्ता के रूप में पाटिल ने बनाई अपनी पहचान- प्रधानमंत्री मोदी

कार्यकर्ता के रूप में पाटिल ने बनाई अपनी पहचान- प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष सीआर पाटिल से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में पाटिल ने अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि गुजरात भाजपा के अध्यक्ष श्री सीआर पाटिल जी से मिला। वह सामान्य पृष्ठभूमि से हैं और उन्होंने पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। सांसद के रूप में उनके कार्य की प्रशंसा की गई है। आशा है कि उनके नेतृत्व में गुजरात भाजपा नई ऊंचाइयों को छूएगी।

गुजरात के नवसारी से लोकसभा सदस्य पाटिल को मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply