Home समाचार देश में 15 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण, पिछले 24 घंटों...

देश में 15 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण, पिछले 24 घंटों में 2.69 लाख से अधिक लोग हुए स्वस्थ

SHARE

देश ने कोरोना महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। देश में लगाए गए कोरोना टीकों की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक हो गई है। 2 अप्रैल सुबह 7 बजे तक कुल मिला कर 15,00,20,648 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 21 लाख से अधिक टीके लगाये गए। इसके साथ ही कुल रिकवरी 1,50,86,878 पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.10 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,69,507 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में 3,79,257 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित 10 राज्यों में 72.20 प्रतिशत नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 63,309 नए मामले दर्ज हुए हैं। 39,047 के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है जबकि केरल ने 35,013 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में कुल सक्रिय मामले 30,84,814 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 16.79 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 1,06,105 मामलों की वृद्धि हुई है। देश के कुल सक्रिय मामलों में 11 राज्यों की 78.26 प्रतिशत भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों में 3,645 मौतें दर्ज की गईं। नई मौतों में 10 राज्यों की 78.71 प्रतिशत की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,035 मौतें दर्ज की गईं। 368 दैनिक मौतों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में छह राज्यों दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, त्रिपुरा तथा अरुणाचल प्रदेश में मौत के कोई मामले सामने नहीं आए हैं।

Leave a Reply