Home समाचार कोरोना टीकाकरण के 100 दिन पूरे हुए, अब तक दी गईं 14.19...

कोरोना टीकाकरण के 100 दिन पूरे हुए, अब तक दी गईं 14.19 करोड़ से ज्यादा खुराक

SHARE

विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत में कोरोना टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 14.19 करोड़ से अधिक हो गई है। साथ ही टीकाकरण अभियान ने 100 दिन पूरे हो गए हैं। 26 अप्रैल को सुबह सात बजे तक कुल 14,19,11,223 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की करीब 10 लाख खुराक दी गई।

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,43,04,382 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.62 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,19,272 कोविड मरीज ठीक हुए है। बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 78.98 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,52,991 नये मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 74.5 प्रतिशत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 66,191 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 35,311 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि कर्नाटक में 34,804 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28,13,658 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 16.25 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,30,907 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। भारत के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और केरल का कुल मिलाकर 69.67 प्रतिशत योगदान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 2,812 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 79.66 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 832 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 350 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच राज्यों में कोरोना से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों के नाम हैं- दमन दीव और दादर नगर हवेली, त्रिपुरा, लक्षदीप, मिजोरम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह।

Leave a Reply