Home समाचार देश में कोरोना टीकाकरण 175.83 करोड़ के पार, रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत...

देश में कोरोना टीकाकरण 175.83 करोड़ के पार, रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत पर

SHARE

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से जारी है। देश भर में अब तक 175.83 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 35,50,868 खुराकें लगाने के साथ अब तक कुल 1,75,83,27,441 टीके लगाए गए हैं। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 5,38,88,975 किशोरों को पहली खुराक और 2,28,28,488 किशोरों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 34,226 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही कोरोना महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक कुल 4,21,58,510 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर वर्तमान में 98.38 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटों में कुल 13,405 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 806 और केरल में 4,069 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केरल में 128 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 64,273 और महाराष्ट्र में 4 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,43,586 पर पहुंच गई है।

देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 1,81,075 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.42 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10,84,247 कोरोना जांच की गई हैं। देश में अब तक 76.12 करोड़ से अधिक जांचें की गईं हैं। इससे साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.98 प्रतिशत है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.24 प्रतिशत दर्ज की गई है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 172.61 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 11.17 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

Leave a Reply