Home समाचार देश में लगाए गए 180.60 करोड़ से अधिक टीके, आज से 12-14...

देश में लगाए गए 180.60 करोड़ से अधिक टीके, आज से 12-14 उम्र के किशोरों का भी टीकाकरण शुरू

SHARE

देश भर में तेज गति से जारी टीकाकरण के कारण कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के केवल 2,876 नए मामले सामने आएं। यह अब तक के 682 दिनों में सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 207 और केरल में 1193 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केरल में 72 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 66,958 और महाराष्ट्र में 1,43,757 पर पहुंच गई है।

इसके साथ देश में वर्तमान में 32,811 एक्टिव मरीज हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों के 0.08 प्रतिशत हैं।

देश भर में अब तक 180.60 करोड़ से अधिक कुल 1,80,60,93,107 कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 5,60,41,282 किशोरों को पहली खुराक और 3,47,40,004 किशोरों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।आज, 16 मार्च 2022 को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस से 12-14 उम्र के किशोरों के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है। बच्चों को दी जाने वाली वैक्सीन का नाम कॉर्बेवैक्स है जिसे बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड हैदराबाद ने तैयार किया है।

देश में स्वस्थ होने की दर 98.72 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,884 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,50,055 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कुल 7,52,818 कोरोना जांच की गई हैं। देश भर में अब तक कुल 78.05 करोड़ से अधिक कोरोना जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.44 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.38 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 182.97 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 17.25 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

Leave a Reply