Home समाचार कोरोना में सिर्फ 5 राज्यों का योगदान 73 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 56,286...

कोरोना में सिर्फ 5 राज्यों का योगदान 73 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 56,286 नए मामले दर्ज

SHARE

देश में कोरोना के दैनिक नये मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1,31,968 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में कोरोना के दैनिक नये मामलों में वृद्धि दिखाई दे रही है। इन दस राज्यों में ही नये मामलों का 83.29 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56,286 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 10,652 जबकि उत्तर प्रदेश में 8,474 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9,79,608 तक पहुंच गई है। यह देश में कुल पॉजिटिव मामलों का अब 7.50 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 69,289 मामले शामिल हुए है। भारत में कुल सक्रिय मामलों का कुल 73.24 प्रतिशत पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में है। देश में महाराष्ट्र में अकेले कुल सक्रिय मामलों का 53.84 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 780 मौतें दर्ज की गई। दस राज्यों में नई मौतों का 92.82 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 376 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 94 दैनिक मृत्यु दर्ज की गई। बारह राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई। इनमें राजस्थान, ओडिशा, पुडुचेरी, लद्दाख (केन्द्र शासित), दमन एवं दीव एवं दादरा नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्कम, मिजोरम, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

आज देशभर में कोरोना टीके की खुराक दिए जाने की कुल संख्या 9.43 करोड़ से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 36 लाख से अधिक टीके की खुराकें दी गई। वैश्विक स्तर पर दैनिक खुराकों की संख्या के संदर्भ में, भारत प्रतिदिन औसत 37,94,328 टीके की खुराक दिए जाने के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

Leave a Reply