Home समाचार देश में कोरोना के 1.84 लाख से अधिक केस, सिर्फ महाराष्ट्र में...

देश में कोरोना के 1.84 लाख से अधिक केस, सिर्फ महाराष्ट्र में 60 हजार से अधिक मामले दर्ज

SHARE

देश में पिछले 24 घंटे में 1,84,372 नए कोरोना रोगियों की पुष्टि हुई है। इसे साथ ही कोरोना से संकमित हुए लोगों की संख्या 1,38,73,825 हो गई है। देश में दैनिक नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश के 10 राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 82.04 प्रतिशत नए मामले इन राज्यों से ही हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 60,212 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 17,963 और छत्तीसगढ़ 15,121 नए मामले सामने आए है।

इसके साथ ही देश में में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,65,704 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की 9.84 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,01,006 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। भारत के कुल सक्रिय मामलों में 5 राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल का कुल मिलाकर 68.16 प्रतिशत योगदान है। देश के कुल सक्रिय मामलों की संख्या में अकेले महाराष्ट्र का योगदान 43.54 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,027 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 86.08 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 281 लोगों की जान गई, जबकि छत्तीसगढ़ में 156 कोविड मरीजों की मौत हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों में कोरोना से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों में लद्दाख, दमन दीव, दादरा नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षदीप, अंडमान-निकोबार दीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

कोरोना को लेकर राहत की बात यह है कि टीका उत्सव के चौथे दिन कोरोना वैक्सीन की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 11 करोड़ से अधिक हो गई है। 14 अप्रैल को सुबह 7 बजे तक कुल 11,11,79,578 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान वैक्सीन की 40 लाख से अधिक खुराक दी गई। इसके अलावा देश में कोविड परीक्षणों की संख्या 26 करोड़ के स्तर को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 14,11,758 परीक्षण किए गए। परीक्षण क्षमता बढ़ाकर 15 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर दी गई है।

Leave a Reply