Home समाचार कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या 9.80 करोड़ पार, महाराष्ट्र में...

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या 9.80 करोड़ पार, महाराष्ट्र में 58,993 नये मामले दर्ज

SHARE

देश में कोरोना टीके की खुराक दिए जाने की कुल संख्या 9.80 करोड़ से अधिक हो गई है। 10 अप्रैल को सुबह 7 बजे तक 14,75,410 सत्रों के माध्यम से कुल 9,80,75,160 टीके की खुराकें दी गई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 34 लाख से अधिक टीके की खुराकें दी गई। टीकाकरण मुहिम के 84वें दिन 09 अप्रैल को 34,15,055 टीके की खुराकें दी गई। वैश्विक स्तर पर दैनिक खुराकों की संख्या के संदर्भ में भारत प्रतिदिन औसत 38,93,288 टीके की खुराक दिए जाने के साथ शीर्ष पर बना हुआ।

भारत में दैनिक नये मामलों का बढ़ना जारी है। पिछले 24 घंटे में 1,45,384 नये मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोरोना के दैनिक नये मामलों में वृद्धि दिखाई दे रही है। नये मामलों का 82.82 प्रतिशत इन्हीं दस राज्यों में ही है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 58,993 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 11,447 जबकि उत्तर प्रदेश में 9,587 नये मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,46,631 तक पहुंच गई है। यह देश में कुल पॉजिटिव मामलों का अब 7.93 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्या में से 67,023 मामले कम हुए।

भारत में कुल सक्रिय मामलों का कुल 72.23 प्रतिशत पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में है। देश में कुल सक्रिय मामलों का 51.23 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र से है। आज तक कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1,19,90,859 है। राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर 90.80 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 77,567 मरीज स्वस्थ हुए।

पिछले 24 घंटों में 794 मौतें दर्ज की गई। दस राज्यों में कोरोना से होने वालीं मौतों का हिस्सा 86.78 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 301 मौतें दर्ज हुईं हैं। जिसके बाद छत्तीसगढ़ में 91 दैनिक मौतें दर्ज की गई हैं। बारह राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई। इनमें पुडुचेरी, लद्दाख (केन्द्र शासित), दमन एवं दीव एवं दादरा नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्कम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

Leave a Reply