Home पोल खोल कांग्रेस ने रैली में भीड़ को लेकर बोला शर्मनाक झूठ, अगर पीएम...

कांग्रेस ने रैली में भीड़ को लेकर बोला शर्मनाक झूठ, अगर पीएम मोदी की रैली में भीड़ नहीं थी तो ये क्या थी? आप भी देखिए…

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना था। फिरोजपुर में प्रधानमंत्री मोदी को एक जनसभा को भी संबोधित करना था। पूरे दौरे की जानकारी पंजाब की कांग्रेस सरकार को पहले से दी जा चुकी थी। पंजाब सरकार की ओर से आश्वस्त भी कराया गया था। इसके बाद भी सुरक्षा में सेंध लग गई। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कांग्रेसी सरकार की सोची-समझी साजिश का नतीजा था। कांग्रेसी साजिश इससे भी समझ सकते है कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान उनके साथ ना तो राज्य के मुख्यमंत्री, ना मुख्य सचिव और ना राज्य के पुलिस प्रमुख थे। जो कि आम तौर पर प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान होते हैं। इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बयान तो और गैरजिम्मेदाराना रहा। प्रधानमंत्री को रिसीव करने नहीं जाने पर उन्होंने सफाई दी कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क मे आने के कारण एयरपोर्ट नहीं गए, जबकि बुधवार शाम को वे बिना मास्क के प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आए। देश-दुनिया में फजीहत होने पर कांग्रेस ने रैली में भीड़ का बहाना बनाया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर कांग्रेस ने शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि फिरोजपुर की रैली में भीड़ नहीं आई तो सुरक्षा में चूक का बहाना बनाकर इसे रद्द किया गया। जबकि फिरोजपुर में मौसम खराब होने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए लाखों की संख्या में लोग मौजूद थे। आप भी देखिए-

देखिए बारिश होने के बाद भी रैली में भीड़ का वीडियो-

 

 

 

 

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर इसे लेकर कांग्रेस की काफी किरकिरी हो रही है-

Leave a Reply