Home समाचार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की करतूत, किसानों को बदनाम करने के लिए ट्रक से...

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की करतूत, किसानों को बदनाम करने के लिए ट्रक से ट्रैक्टर लाकर लगा दी आग

2680
SHARE

किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेसी नेताओं के करतूत का पर्दाफाश हो गया है। सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक में ट्रैक्टर लाकर उसमें आग लगा किसानों को बदनाम करने की कोशिश की। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे लगा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता आगजनी के बाद तुरंत फरार हो गए।

ट्रैक्‍टर जलाने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यही कांग्रेस का नाटक है और इसलिए कांग्रेस को लोगों ने सत्ता से बेदखल किया है।

ट्रैक्टर में लगी आग बुझा दी गई है। ट्रैक्टर को हटा दिया है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

देखिए वीडियो-

सोशल मीडिया पर यूजर्स कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लताड़ लगा रहे हैं।

Leave a Reply