Home समाचार कांग्रेस सांसद फूलो देवी ने अपने ही सांसदों पर लगाया आरोप, राज्यसभा...

कांग्रेस सांसद फूलो देवी ने अपने ही सांसदों पर लगाया आरोप, राज्यसभा में पुरुष सांसदों ने की धक्कामुक्की

SHARE

राज्य सभा में बुधवार को हुए हंगामे पर कांग्रेस सांसद फूलो देवी ने अपने ही सांसदों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। फूलो देवी का साफ कहना है कि विपक्षी पुरुष सांसदों ने धक्का-मुक्की किया जिससे वो गिर गई। देखिए वीडियो-

 

 

 

 

 

 

इस मामले को लेकर जो रिपोर्ट तैयार की गई है उसके मुताबिक जैसे ही संशोधन बिल पेश किया गया, विपक्षी सासंद सदन के वेल में आ गए और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने लगे। सदस्यों ने टेबल पर चढ़ने की कोशिश की और पेपर फाड़े। हंगामा बढ़ने पर सुरक्षा को देखते हुए मार्शल तैनात किए गए, जिसके बाद विपक्षी सासंदों ने मार्शल के साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक महिला मार्शल को एक सांसद ने बुरी तरह से घसीटा, जिसके बाद महिला मार्शल को कई चोटें आईं। एक सांसद ने तो सुरक्षा घेरा तोड़ने के चक्कर में एक पुरुष मार्शल के गले को पकड़ लिया जिससे मार्शल का दम घुटने लगा। न्यूज 18 की खबर के अनुसार-

6:02 बजे – डोला सेन ने कपड़े का एक फंदा शांता छेत्री के गले मे डाला और नारेबाजी करने लगीं.
6:08 बजे – फूलो देवी नेताम ने पेपर फाड़े.
6:09 बजे – छाया देवी ने भी कुछ पेपर फाड़े.
6:22 बजे – डोला सेन ने मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी का रास्ता रोका, धक्का भी दिया.
6:23 बजे– डोला सेन ने सुरक्षाकर्मियों के साथ भी बहस की. एक महिला अधिकारी को धक्का दिया. कपड़े का फंदा भी लहराया.
6:32 बजे – ई करीम ने एक पुरुष मार्शल को गले से पकड़ा और उसे धक्का दिया
+ एक महिला मार्शल को फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा ने घसीट लिया।

देखिए वीडियो किस तरह फूलो देवी महिला मार्शल को घसीट रही हैं-

 

महिला मार्शल को घसीटने वाली कांग्रेस सांसद फूलो देवी आजतक की पक्षकार मौसमी सिंह के साथ बातचीत में स्वीकार करती हैं कि पुरुष सांसदों ने धक्का दिया। लेकिन कांग्रेस की करीबी पक्षकार मौसमी सिंह फूलो देवी को मार्शल बोलने के लिए मजबूर करती है। सांसद फूलो देवी ने कहा कि पुरुष सांसदों ने सबसे ज्यादा धक्का-मुक्की की। उनके कारण ही कई महिलाएं पुरुष सांसदों के बीच फंस गईं। ऐसे में उन्हें और अन्य कई महिला सांसदों को चोटें आईं हैं। जब कांग्रेस सांसद फूलो देवी ने सच बोल दिया, तब मौसमी सिंह ने उन्हे पार्टी लाइन के अनुसार बोलने के लिए संकेत दिया। मौसमी सिंह के कहने पर जो फूलो देवी पहले विपक्षी सांसदों को जिम्मेदार बता रही थीं, मार्शलों पर झूठे आरोप लगाने लगीं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर आजतक की किरकिरी हो रही है।

Leave a Reply