Home समाचार स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी से नीचे गिरा कांग्रेस का झंडा, सोशल...

स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी से नीचे गिरा कांग्रेस का झंडा, सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे न झंडा संभल पा रहा है, न लड़का

SHARE

कांग्रेस पार्टी आज, 28 दिसंबर को 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता उपस्थित थे, लेकिन यहां झंडा फहराने का कार्यक्रम ठीक से नहीं हो पाया। सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश कर रही थी लेकिन पोल पर बंधा झंडा खुल नहीं रहा था। इसी दौरान जोर लगाने पर कांग्रेस का झंडा पोल से छूटकर नीचे आ गिरा। पोल से झंडा के नीचे गिरते ही वहां सन्नाटा छा गया। सोनिया गांधी सहित सभी लोग सहम गए। देखिए वीडियो-

झंडा गिरने को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि कांग्रेस से न झंडा संभल पा रहा है , न लड़का। आप भी देखिए-

Leave a Reply