Home समाचार चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत के खिलाफ फैलाया झूठ,...

चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत के खिलाफ फैलाया झूठ, पकड़े जाने पर ट्वीट किया डिलीट

SHARE

चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स पूरे विश्व मे झूठ फैलाने के लिए कुख्यात है। उसने रूस-यूक्रेन युद्ध को भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा करने का हथियार बना लिया, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को धुमिल किया जा सके। उसने अपने ट्विटर हैंडल से दिल्ली की कुतुब मीनार की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कुतुब मीनार को रूसी झंडे के रंग में रंगा हुआ दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर झूठ पकड़े जाने के बाद ग्लोबल टाइम्स ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

दरअसल ग्लोबल टाइम्स ने रविवार (7 मार्च, 2022) को ट्वीट किया, जिसमें कुतुब मीनार लाल, नीले और सफेद रंग की रोशनी में डूबी दिख रही है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, “नई दिल्ली में मौजूद एक ऐतिहासिक बिल्डिंग कुतुब मीनार को भारत ने रूसी झंडे के रंगों से रोशन कर दिया है।” नीले और लाल रंग को आधार बनाकर चीन ने यह झूठ फैलाने की कोशिश की ताकि पूरी दुनिया में इसका एक अलग संदेश जाए कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत रूस का समर्थन कर रहा है।

पीआईबी फैक्ट चेक में ग्लोबल टाइम्स का दावा गलत निकला। फैक्ट चेक में यह पाया गया कि लालकिले पर नीले और लाल रंग के थीम के अलावा प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के बारे में लिखा हुआ है। पीआईबी ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए ओरिजिनल ट्वीव को भी शेयर किया।

झूठ फैलाने वाले चीन ने एक भी बार इन फोटो की सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की। या फिर सच्चाई को जानबूझकर इग्नोर किया गया। दरअसल, सच्चाई यह है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर कुतुब मीनार को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना थीम के रंग में रंगा गया था। पीआईबी फैक्ट चेक में कुतुब मीनार पर रूसी झंडे के थीम की बात गलत साबित हुई। 

Leave a Reply