Home पोल खोल सोनिया-राहुल पर बीजेपी का बड़ा हमला, एक वंश के कुकर्मों के कारण...

सोनिया-राहुल पर बीजेपी का बड़ा हमला, एक वंश के कुकर्मों के कारण हमने अपनी जमीन का हजारों वर्ग किमी का हिस्सा खो दिया

SHARE

गलवान घाटी में चीन से साथ विवाद को लेकर लगातार हमलावर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है। वंशवाद पर करारा प्रहार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक वंश के कुकर्मों के कारण हमने अपनी जमीन का हजारों वर्ग किलोमीटर का हिस्सा खो दिया। सियाचिन ग्लेशियर लगभग चला गया था,और भी बहुत कुछ। इसलिए कोई आश्चर्य नहीं कि भारत ने उन्हें खारिज कर दिया।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि एक राजवंश और उसके दरबारियों को पूरा विपक्ष होने का भ्रम हो गया है। बुधवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि एक राजवंश और उनके वफादारों को परिवार में ही पूरा विपक्ष होने का भ्रम है। एक राजवंश षडयंत्रों और अपने दरबारियों की मदद से फेक नैरेटिव रखता है। ताजा मामला विपक्ष के सरकार से सवाल पूछने से जुड़ा है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि विपक्ष का सवाल पूछने का अधिकार है। सर्वदलीय बैठक में अच्छे माहौल में बात हुई और नेताओं ने बहुमूल्य सुझाव दिए। उन्होंने आगे के लिए केंद्र सरकार के कदम का पूरा समर्थन किया। सिर्फ एक परिवार अपवाद था, क्या अनुमान लगा सकता है कि कौन?

सोनिया और राहुल का नाम लिए बिना कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक अस्वीकृत और पदच्यूत राजवंश पूरा विपक्ष नहीं है। एक राजवंश का हित भारत का हित नहीं हैं। आज देश एकजुट है और हमारे सुरक्षा बलों का समर्थन कर रहा है। यह एकता और एकजुटता का समय है। अपने वंशज को फिर से लॉन्च करना इंतजार भी कर सकता है।

इसे भी पढ़िए-

बीजेपी ने दिखाया कांग्रेस को आईना, कहा -राहुल गिरा रहे सेना का मनोबल, क्या ये MoU का असर है?

अक्साई चिन और पीओके गंवाने वाली कांग्रेस को समझना होगा कि यह राजनीति का मोदी युग है, नेहरू युग नहीं

नेहरू की सोच ने देश को चीन के साथ युद्ध में हराया

नेहरू के फैसले जो आजाद भारत के नासूर बन गए

आज भी गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर चल रही है 600 से ज्यादा सरकारी योजनाएं

देखिए कांग्रेस की बेशर्मी, भारत के चप्पे-चप्पे पर लिख दिया नेहरू-गांधी खानदान का नाम

Leave a Reply