Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी के #BharatKiLaxmi अभियान में साथ आईं दीपिका और पीवी सिंधु

प्रधानमंत्री मोदी के #BharatKiLaxmi अभियान में साथ आईं दीपिका और पीवी सिंधु

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘भारत की लक्ष्मी’ आंदोलन के समर्थन में शटलर पीवी सिंधु और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आगे आई हैं। ‘भारत की लक्ष्मी’ आंदोलन का मकसद महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में #BharatKiLaxmi हैशटैग से एक कैम्पेन शुरू किया है।

दीपिका पादुकोण ने इस कैम्पेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीपिका लोगों से अपील कर रही हैं कि वह भारत की लक्ष्मी से जुड़ी कहानी उनके साथ शेयर करें। दीपिका ने ट्वीट किया है कि आइए इस दिवाली देश की महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों पर रोशनी डालते हैं और उनका जश्न मनाते हैं।

इस वीडियो में दीपिका के साथ पीवी सिंधु भी नजर आ रही हैं जो सिन्धुताई सपकाल की कहानी का जिक्र कर रही हैं। पीवी सिंधू और दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो के माध्यम से #BharatKiLaxmi संदेश को बेहतरीन ढंग से रखा है।

पीवी सिंधु ने भी वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘समाज तब बढ़ता है जब महिलाए सशक्त होती हैं और उनकी उपलब्धियों को सम्मान दिया जाता है! मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का और #BharatKiLaxmi आंदोलन का समर्थन करती हूं। यह भारत की असाधारण महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों का उत्सव मनाती है। आइए इस दिवाली नारीत्व का जश्न मनाते हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि भारत की नारी शक्ति प्रतिभा एवं तप, दृढ़ संकल्प एवं समर्पण का प्रतीक है। हमारे संस्कारों ने हमें हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास करना सिखाया है। इस वीडियो के माध्यम से पीवी सिंधु और दीपिका पादुकोण ने ‘भारत की लक्ष्मी’ का जश्न मनाने का संदेश दिया है।”

देखिए वीडियो-

Leave a Reply