Home चटपटी अशोक गहलोत ने कहा- यूपी में प्रियंका ने 403 कांग्रेस उम्मीदवार खोज...

अशोक गहलोत ने कहा- यूपी में प्रियंका ने 403 कांग्रेस उम्मीदवार खोज निकाले…ये कोई कम बड़ी उपलब्धि है क्या?, हो रही है किरकिरी

SHARE

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की दुर्गति हो गई है। पार्टी की पंजाब और उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सिर्फ 2 सीटें मिली हैं। पार्टी के 397 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़े गए इस चुनाव में पार्टी का वोट शेयर गिरकर 2.3 प्रतिशत पर आ गया। इसको लेकर जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल किया गया तो उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी में प्रियंका ने 403 कांग्रेस उम्मीदवार खोज निकाले…ये कोई कम बड़ी उपलब्धि है क्या? गहलोत के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। गहलोत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर मजे ले रहे हैं। आप भी देखिए-

Leave a Reply