Home समाचार केजरीवाल ने यमुना को Surf excel से साफ कर दिया है, आपने...

केजरीवाल ने यमुना को Surf excel से साफ कर दिया है, आपने डुबकी लगाई क्या?- देखिए सोशल मीडिया पर किस तरह हो रही है आप सरकार की किरकिरी

SHARE

दिल्ली के विवादास्पद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार यमुना को साफ कर देगी। उन्होंने वादा किया था कि यमुना किनारे ना सिर्फ लोग वोट राइडिंग और भ्रमण कर सकेंगे, बल्कि यमुना नदी में डुबकी भी लगा सकेंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि वे खुद यमुना में डुबकी लगाएंगे, लेकिन यह सिर्फ और सिर्फ दिखावा भर ही रहा। यमुना को साफ करने की दिशा में केजरीवाल सरकार ने कोई काम नहीं किया। आज 8 नवंबर को जब छठ महापर्व की शुरुआत हुई, तो श्रद्धालु महिलाएं यमुना नदी में तैरते जहरीले झाग के बीच स्नान को करने को मजबूर दिखीं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर केजरीवाल सरकार की काफी किरकरी हो रही है। देखिए ट्विटर पर यूजर्स किस तरह आम आदमी पार्टी सरकार को लताड़ लगा रहे हैं…

Leave a Reply