Home समाचार हमारे प्रोफेट को तो उनकी लाइफ में इन लोगों ने उनके मुंह...

हमारे प्रोफेट को तो उनकी लाइफ में इन लोगों ने उनके मुंह पर इतना जलील किया, तब भी उन्होंने रिएक्ट नहीं किया, बेंगलुरू हिंसा पर अम्ब्रीन जैदी ने खरी-खरी सुनाई

SHARE

बेंगलुरू हिंसा पर अम्ब्रीन जैदी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट में कहा है कि बेंगलुरु में जो हुआ उसे सबने देखा है। अम्ब्रीन जैदी ने हिंसा में शामिल मुसलमानों से पूछा है कि क्या आपको लगता है प्रोफेट इससे खुश होंगे? क्या उन्हें खुशी हो रही होगी कि किसी से उनके बारे में फेसबुक पोस्ट लिखी और मेरे फॉलोअर निकल पड़े मारकाट करने, दंगा करने? उन्होंने कहा कि आप मेरे अल्लाह को इतना छोटा मत बनाइए कि कोई छोटा सा पोस्ट लिखे और उनको जलील करके चला जाए। वे इस सबसे ऊपर हैं। हमारे प्रोफेट को तो उनकी लाइफ में इन लोगों ने उनके मुंह पर इतना जलील किया, तब भी उन्होंने रिएक्ट नहीं किया। सुना होगा आपने इसके बारे में। उनके साथियों ने इस तरह नहीं किया जो आप कर रहे हैं। आप शर्मिंदा कर रहे हैं उन्हें।

अम्ब्रीन जैदी ने अपने वीडियो में आगे कहा कि मैं ये जानना चाहता हूं कि आपके दिमाग के यह जहर आ कहां से रहा है। आपको कौन भड़का रहा है। क्योंकि जो कुरान आपने पढ़ा है वही हमने भी पढ़ा है। इस तरह का पोस्ट देखकर हम तो नहीं निकल जाते मारकाट करने। आप क्यों निकल रहे हैं? ये आपकी ब्रेनबाशिंग हो रही है। ये गलत है। ये अल्लाह को मंजूर नहीं है। अपना दिमाग लगाइए। जो मुल्क में अमन नहीं चाहते आप उनके हाथों में खेल रहे हैं।

Leave a Reply