Home समाचार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हुए कंफ्यूज, धरना किसानों के लिए था...

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हुए कंफ्यूज, धरना किसानों के लिए था या केजरीवाल के लिए…

SHARE

किसानों के नाम पर भारत बंद के लिए बुलाए गए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उस समय कंफ्यूज हो गए जब उन्हें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठना पड़ा। वे समझ नहीं पा रहे थे कि भारत बंद के नाम पर उन्हें केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर क्यों बैठाया जा रहा है।

असल में भारत बंद फेल रहने पर अपना चेहरा बचाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल को हाउस अरेस्ट करने का राग अलापने लगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों को भड़काने के बाद रात में शादी में गए थे, लेकिन सुबह झूठ बोलने लगे कि पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। आम आदमी पार्टी ने किसानों के भारत बंद के बीच आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। पार्टी ने कहा कि कल सिंघू बॉर्डर से लौटने के बाद उनके घर के आस-पास घेराबंदी कर दी गई। किसी को भी निवास छोड़ने या प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। यहां तक की पार्टी नेताओं को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

केजरीवाल की पार्टी के आरोपों को दिल्ली पुलिस ने तुरंत खारिज कर दिया। नॉर्थ डीसीपी ने साफ कहा कि ये आरोप झूठे और निराधार हैं। हमारी फोर्स तैनात हैं। अरविंद केजरीवाल कल 8 बजे भी निकले थे और 10 बजे के बाद भी बाहर आए थे।

बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि AAP के नेता मीडिया में और ट्वीट करके सफ़ेद झूठ बोल रहे हैं कि कल सुबह से सीएम अरविंद केजरीवाल जी को हाउस अरेस्ट कर रखा है, अगर यह सच है तो कल रात वह आराम से घर से बाहर जाते हुए कैसे दिखाई दे रहे हैं? केजरीवाल सरकार की नींव केवल समाज को परेशान करने और झूठ बोलने पर आधारित है।

सोशल मीडिया पर पोल खुलते ही यूजर्स आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को लताड़ लगाने लगे।

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी आम आदमी पार्टी के सभी आरोपों को झूठा बताते हुए इसे भारत बंद की विफलता से जोड़ दिया। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं चुनौती देता हूं अरविंद केजरीवाल को, हाउस अरेस्ट का झूठ बोलना बंद करें। बाहर निकल कर दिल्ली का एक भी मार्केट या बाजार या इंडस्ट्रियल एरिया दिखाएं, जो बंद हो। पूरी दिल्ली में कहीं भी एक भी जगह बंद का असर दिखाएं? दिल्ली वालों ने बंद को फ्लॉप कर दिया है।

Leave a Reply