Home समाचार व्हाइट हाउस में हिंदू विधि-विधान से हुआ वैदिक शांति पाठ

व्हाइट हाउस में हिंदू विधि-विधान से हुआ वैदिक शांति पाठ

SHARE

कोरोना संकट के बीच अमेरिका में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस (National Day of Prayer Service) के अवसर पर व्हाइट हाउस में हिंदू विधि-विधान से पवित्र वैदिक शांति पाठ किया गया। शांति पाठ न्यू जर्सी के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट ने किया। व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में पुजारी ब्रहमभट्ट ने शांति पाठ के दौरान कहा कि विश्व शांति के लिए यह एर सुंदर हिंदू प्रार्थना है। यह यजुर्वेद से ली गई वैदिक प्रार्थना है। इस शांति पाठ में कहा गया कि आकाश और पृथ्वी में शांति हो, पानी में शांति हो, जड़ी-बूटियों और पेड़ों पर शांति हो। सभी फसलों में शांति हो। ब्रह्म पर शांति से लेकर हर जगह शांति हो और ईश्वर करे कि हम यह शांति महसूस कर सकें। ओम शांति, शांति, शांति।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रार्थना के लिए पुजारी का शुक्रिया अदा किया। राष्ट्रपति ट्रंप के सलाह पर कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के सेहत और सुरक्षा के लिए इस शांति पाठ का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस समय एक बड़े संकट से जूझ रहा है, ऐसे में हम सभी प्रार्थना करते हैं कि भगवान हमारी रक्षा करें।

अमेरिकी राष्ट्रपति इससे पहले भी व्हाइट हाउस में दीवाली और होली का कार्यक्रम मनाते आए हैं।

Leave a Reply