Home समाचार टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश ने बेस्ट सीएम ठाकरे के महाराष्ट्र...

टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश ने बेस्ट सीएम ठाकरे के महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

SHARE

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार धरातल पर काम से ज्यादा प्रचार पर ध्यान दे रही है। उनकी पार्टी शिवसेना का भी ध्यान सीएम उद्धव ठाकरे को बेस्ट सीएम घोषित करवाने पर रहता है। राज्य में शुरू से कोरोना की हालत काफी खराब रही है। मुंबई तो कोरोना कैपिटल बनकर रह गया था। लेकिन शिवसेना सरकार अब भी तेजी से काम करती नहीं दिख रही है। कोरोना टीकाकरण के मामले में भी महाराष्ट्र की रफ्तार काफी धीमी है। टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5,98,877 टीके लगाए गए हैं। इसे मिलाकर राज्य में अब तक 3,58,35,932 टीके लगाए जा चुके हैं, जबकि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 2,63,030 टीके लगाए गए हैं और अब तक राज्य में 3,56,98,916 टीके ही लगाए गए हैं।

जबकि महाराष्ट्र आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश के काफी छोटा है। साल 2012 की जनगणना के अनुसार महाराष्ट्र की जनसंख्या 11.42 करोड़ है जबकि उत्तर प्रदेश की आबादी 20.42 करोड़ है। यूपी की जनसंख्या महाराष्ट्र से 9 करोड़ अधिक है।

आबादी
महाराष्ट्र 11.42 करोड़
उत्तर प्रदेश 20.42 करोड़

 

कम आबादी होने के बाद भी महाराष्ट्र में कोरोना के ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9558 मामले दर्ज किए गए हैं जिसे मिलाकर अब तक राज्य में कोरोना के कुल 61,22,893 मामले दर्ज हुए। यहां पिछले 24 घंटे में 326 लोगों को मौत हुई है। इसे मिलाकर महाराष्ट्र में अब तक कोरोना से कुल 1 लाख 23 हजार 857 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना मामले 24 घंटे में अब तक कुल मामले
महाराष्ट्र 9558 61,22,893
उत्तर प्रदेश 116 17,06,934

  
 जबकि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 116 नए मामले दर्ज हुए हैं, इसे मिलाकर राज्य में अब तक कोरोना के महाराष्ट्र से सिर्फ एक चौथाई सिर्फ 17,06,934 मामले दर्ज हुए हैं। यूपी में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 10 लोगों की मौत हुई है, जिसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 22,666 लोगों की मौत हुई है जो महाराष्ट्र में हुई मौत से एक चौथाई से भी कम है।

कोरोना मौत 24 घंटे में अब तक कुल मृत्यु
महाराष्ट्र 326 1,23,857
उत्तर प्रदेश 10 22,666

 

Leave a Reply