प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सामर्थ्य और वैश्विक प्रतिष्ठा के ऐसे नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्होंने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कभी “धीमी अर्थव्यवस्था” कहे जाने वाला भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने GDP, विदेशी मुद्रा भंडार, डिजिटल भुगतान और प्रति व्यक्ति आय जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। आज दुनिया भारत को केवल एक बड़े बाजार के रूप में नहीं, बल्कि निर्णायक वैश्विक शक्ति के रूप में देख रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ी और भारत ने आधुनिक हथियारों व तकनीक के निर्यात में भी नई पहचान बनाई। दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज, सबसे लंबी हाईवे टनल, सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसी विशाल परियोजनाएं नए भारत की बदलती तस्वीर पेश कर रही हैं। “भारत मंडपम” और “यशोभूमि” जैसे विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर भारत की बढ़ती क्षमता का प्रतीक बन चुके हैं।
मजबूत नेतृत्व में विरासत और विकास का संतुलित मॉडल
प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी नई पहचान दी है। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, केदारनाथ पुनर्विकास और राम मंदिर निर्माण जैसी परियोजनाओं ने देश की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा दी। वहीं राजपथ का नाम बदलकर “कर्तव्य पथ” करना, नए संसद भवन का निर्माण और सेंगोल की स्थापना गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत करने का संदेश बना। योग और मिलेट्स को वैश्विक पहचान दिलाने में भी भारत ने बड़ी सफलता हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे साहसी फैसलों से दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि नया भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है। जी-20 के सफल आयोजन ने भी भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत को प्रदर्शित किया। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों ने करोड़ों देशवासियों के भीतर आत्मविश्वास जगाया है। यही कारण है कि “विकसित भारत” का संकल्प आज राष्ट्रीय अभियान बन चुका है और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
अंग्रेजों के कानून बदले, जी-20 का सफलतम आयोजन
जी-20 के सफलतम आयोजन ने दुनियाभर में अपने बढ़ते सामर्थ्य का परचम फहराया है। भारत ने पहली बार इस वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी की। जी-20 देशों के अलावा इस सम्मेलन में अतिथि देश के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इनमें नीदरलैंड्स, सिंगापुर, स्पेन, यूएई, ओमान, बांग्लादेश, मिस्र, मॉरिशस और नाइजीरिया शामिल हैं। पीएम मोदी के कहने पर भारत के योग और मिलेट्स संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से दुनियाभर में पहचान मिली। आजादी के बाद देश पहली बार गुलाम मानसिकता और गुलामी की निशानियों को त्याग रहा है। इस कड़ी में अंग्रेजों के जमाने के कई कानूनों को भी मोदी सरकार ने बदला है। राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया है। मोदी सरकार ने रिकॉर्ड समय में बेहद शानदार नए संसद भवन का निर्माण कराया है, जिसमें सेंगोल भी स्थापित किया है।
पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की यूं तो बेशुमार उपलब्धियां हैं, जिन्होंने देश का सीना गर्व से चौड़ा किया है, वहीं जन-जन की जीवन भी आसान और बेहतर बनाया है। यहां उनके कार्यकाल की 100 कामयाबियों पर एक नजर डालते हैं…
इकोनॉमी चौथे स्थान पर, जीडीपी में दोगुना से ज्यादा वृद्धि 1. सकल घरेलू उत्पाद – $3.92 ट्रिलियन – दोगुना वृद्धि।
2. विश्व आर्थिक रैंक – 11वें से 4वें नंबर पर।
3. प्रति व्यक्ति आय – ₹215000 – करीब दोगुनी हुई।
4. निर्यात – $863 बिलियन – 400% से अधिक की वृद्धि।
5. मेट्रो शहर – 29 – 400% की वृद्धि
6. गावों मे ऊर्जा – 40% से 95% बढ़ोतरी।
7. एक्सप्रेसवे की लंबाई – 7332 किलोमीटर – 750% की वृद्धि।
8. राष्ट्रीय राजमार्ग – 146560 दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क।
9. रेलवे की लंबाई – 137500 दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क।
10. नवीकरणीय ऊर्जा – 275 गीगावॉट – 600% की वृद्धि।

विदेशी मुद्रा भंडार दोगुना और डिजिटल लेन-देन वृद्धि
11. देश में यूनिकॉर्न – सिर्फ 1 से 131 हो गए।
12. 1GB डेटा की कीमत – ₹200 से अब हुई सिर्फ ₹5-8
13. इंटरनेट-1.06 अरब मोबाइल कनेक्शन – 1200% की वृद्धि
14. डिजिटल लेनदेन- 4% से 96.1% की बढ़ोतरी।
15. आईआईटी – 16 से 23 हो गए।
16. आईआईएम – 13 से 21 हो गए।
17. खादी की बिक्री – 6.69 लाख करोड़ – तीन गुना वृद्धि।
18. मेट्रो ट्रेन – 1143 किलोमीटर – 600% की वृद्धि।
19. विदेशी मुद्रा भंडार – $696.98 बिलियन – दोगुना वृद्धि।
20. रक्षा निर्यात – 1 हजार करोड़ से 38 हजार करोड़ बढ़ा।
हवाई अड्डे और मेडिकल कालेज हुए दोगुने, पीजी सीटें तीन गुना बढ़ीं
21. रेलवे विद्युतीकरण – 69873 आरकेएम – 900% की वृद्धि।
22. एमबीबीएस सीटें – 129600 – ढाई गुना विस्तार।
23. पीजी सीटें – 85000 – चार गुना विस्तार।
24. एम्स – 7 से 25 – इनमें 20 पूरी तरह कार्यरत।
25. विश्वविद्यालय – 723 से 1100
26. मेडिकल कॉलेज – 818 – तीन गुना बढ़ोतरी।
27. हवाई अड्डे – 160 – ढाई गुना बढ़ोतरी।
28. बैंक खाते – 35% से 233% – खाताधारक 15 से 50 करोड़
29. हाई स्पीड रेल – 0 से 9 हुईं।
30. नई रेल लॉन्च का समय – 2 महीने – 800% सुधार।
FDI और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत का अब विश्वभर में डंका
31. विदेशी प्रत्यक्ष निवेश – 90 अरब डालर – दोगुना वृद्धि।
32. स्वच्छता वृद्धि- 39 प्रतिशत से 89 प्रतिशत।
33. ग्रामीण सड़कों का निर्माण – 150 किमी/दिन – दोगुना।
34. मोबाइल विनिर्माण – 5 करोड़ से 6.2 लाख करोड़।
35. गैस कनेक्शन – 55 प्रतिशत से 96 प्रतिशत।
36. कॉमन सर्विस सेंटर – 300000 – 400% की वृद्धि।
37. ऑप्टिकल फाइबर – 42 लाख किलोमीटर – 8 गुना अधिक
38. आईटी रिटर्न – 7 करोड़ से अधिक – दोगुना बढ़ोतरी।
39. जीएसटी कलेक्शन 2.42 लाख करोड़- सफलतम कार्यान्वयन।
40. अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को समाप्त करने के लिए CAA लागू करना
विभिन्न इंडेक्स और रैंकिंग के क्षेत्र में भारत का ऐतिहासिक सुधार
41. ई-गवर्नमेंट इंडेक्स – 118 से 96 अंक का सुधार।
42. पर्यटन सूचकांक – 65 से 40 अंक का सुधार।
43. जलवायु परिवर्तन सूचकांक – 30 में से 14 अंक सुधार।
44. ई-भागीदारी सूचकांक – 40 में से 15 अंक का सुधार।
45. सड़क गुणवत्ता सूचकांक – 88 से 42 अंक सुधार।
46. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंक – 142 से 70 अंक सुधार।
47. इनोवेशन इंडेक्स – 72 से 57 अंक का सुधार।
48. बैंक एनपीए – इसे 11% से घटाकर 1% किया गया।
49. खादी की बिक्री – 6000 करोड़ – 6 गुना वृद्धि
50. ग्रामोद्योग बिक्री – 128000 करोड़ – 4 गुना वृद्धि

देश की सरहदें सुरक्षित, सेनाओं को किया बहुत ज्यादा शक्तिशाली
51. ओआरओपी लागू किया
52. राफेल फाइटर जेट – 36
53. अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर – 28
54. चिनूक अटैक चॉपर – 15
55. इन्फ्रास्ट्रक्चर खर्च – ₹33.3 लाख करोड़ – 33 गुना वृद्धि
56. सृजित संपत्ति – ₹ 187 लाख करोड़ – 14 गुना वृद्धि
57. बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर – 2100% की ऐतिहासिक वृद्धि।
58. एस-400 वायु रक्षा प्रणाली – 5 Sqdns
59. मोबाइल विनिर्माण प्लांट – 200 – 100 गुना वृद्धि
60. उपग्रह प्रक्षेपित – 64 से 466 किए।
धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक पर रोक, सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम
61. कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसका भारत में पूर्ण विलय
62. मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक पर रोक
63. इसरो बजट – 13705 करोड़ – दोगुना से अधिक
64. बाघों की जनसंख्या – 2,236 से बढ़कर 3,682 से 3,925 के बीच
65. गरीबों और जनता के लिए 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए
66. बीपीएल के लिए 4 करोड़ से अधिक पक्के आवास दिए
67. स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता – 150 गीगावॉट – 60 गुना वृद्धि
68. स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता – 56 गीगावॉट – तीन गुनी
69. आयुष्मान भारत – 60 करोड़ कवर-दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम
70. सेमी हाई स्पीड ट्रेनें वंदे भारत – 0 से 164

मोदी सरकार ने निरंतर किया अपने अन्नदाताओं का कल्याण
71. गेहूं का एमएसपी – 1400 से 2585रु
72. जौ की एमएसपी – 1100 से 2150 रु
73. बाजरे की एमएसपी- 1250 से 2900
74. रागी की एमएसपी – 1550 से 5205 रू
75. सोयाबीन का एमएसपी – 2560 से 5708
76. तिल का एमएसपी – 4600 से 10346 रु
77. नाइजरसीड का एमएसपी – 3600 से 10052रु
78. मूंग की एमएसपी – 4600 से 8780 रु
79. उड़द की एमएसपी- 4350 से 8200 रु
80. सूरजमुखी एस का एमएसपी – 3750 से 8343
करोड़ों किसानों के हित में कई फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया
81. चने का एमएसपी – 3100 से 5875
82. मसूर की एमएसपी – 2950 से 7000 रु
83. सरसों का एमएसपी – 3050 से 6200 रु
84. कुसुम की एमएसपी – 3000 से 6540 रु
85. कपास (एमएस) का एमएसपी – 3750 से 8267 रु
86. कपास (एलएस) का एमएसपी – 4020 से 8667 रु
87. ज्वार हाइब्रिड का एमएसपी – 1530 से 4023
88. ज्वार की एमएसपी- 1550 से 4073 रू
89.पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी करोड़ों किसानों की आय
90. नकदी प्रचलन को समाप्त करने के लिए विमुद्रीकरण
अयोध्या में राम मंदिर, दुनिया में सबसे भव्य-दिव्य का रिकॉर्ड बना रहा देश
91. भव्य-दिव्य राम मंदिर का निर्माण, अयोध्या दुनिया का धार्मिक हब
92. अटल सेतु-भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल
93. सुदर्शन सेतु-भारत का सबसे लंबा केबल ब्रिज
94. चिनाब ब्रिज-दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज
95. अहमदाबाद में विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
96. मध्य प्रदेश में दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट
97. गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’
98. कर्नाटक राज्य के हुबली में दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म
99. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश
100. अटल सुरंग-विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग
भारत 2070 से पहले ‘नेट जीरो’ का लक्ष्य हासिल कर लेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत नित नए-नए रिकार्ड बनाता जा रहा है। गुजरात के रेगिस्तान वाले इलाके में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बन रहा है। गुजरात के कच्छ के रण में ग्रीन एनर्जी पार्क 726 वर्ग किमी में फैला हुआ है और इसका 50 प्रतिशत काम इस साल दिसंबर में पूरा होने वाला है, जिसके साथ ही 14 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। दिसंबर 2026 में हाइब्रिड रिन्युएबल एनर्जी पार्क पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद 30 गीगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इस पार्क से करीब 2 करोड़ से ज्यादा घरों को स्वच्छ बिजली मिलेगी। इससे 2030 तक भारत अपनी अर्थव्यवस्था की कार्बन इंटेंसिटी में 45 प्रतिशत से अधिक की कमी लाएगा जबकि, 2070 से पहले ही भारत ‘नेट जीरो’ का लक्ष्य हासिल कर लेगा।









