Home समाचार प्रियंका गांधी वाड्रा के ससुर, जेठ और ननद की संदिग्ध मौत? क्यों...

प्रियंका गांधी वाड्रा के ससुर, जेठ और ननद की संदिग्ध मौत? क्यों नहीं की थी जांच की मांग?

SHARE

गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर के मामले में जिस प्रकार प्रियंका वाड्रा ने कमान संभाला और पुलिसवालों के हत्यारे के डिफेंड में उतरी, उसके बाद सोशल मीडिया पर उनके परिवार के रहस्यमयी मृत्यु का मामला भी उठने लगा। लोगों ने सवाल पूछा कि पुलिसवालों के हत्यारे को लेकर प्रियंका वाड्रा जितनी सहानुभूति दिखा रही हैं, आखिर ये सब कहां चला गया, जब उनके ससुर, जेठ और ननद की संदिग्ध मृत्यु हुई। आखिर इस मामले की सच्चाई क्या है… हमने इस पर अपना रिसर्च शुरू किया…

प्रियंका के ससुर की खुदकुशी पर उठे सवाल

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा के ससुर राजेंद्र वाड्रा दक्षिण दिल्ली के यूसुफ सराय स्थित एक गेस्टहाउस में पंखे से लटके पाए गए। उन्होंने फांसी लगाने के लिए तार का इस्तेमाल किया था। रूम अटेंडेंट ने उनको पंखे से लटके हुए सुबह करीब 9.30 बजे देखा था। गेस्टहाउस कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल साकेत स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। 60 वर्षीय वाड्रा कुछ समय से गेस्टहाउस में रह रहे थे।

प्रियंका के जेठ रिचर्ड वाड्रा की संदिग्ध मौत

प्रियंका गांधी वाड्रा के जेठ रिचर्ड वाड्रा सितंबर 2003 में मुरादाबाद स्थित अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाये गए थे। रिचर्ड की मौत को लेकर कहा गया कि उन्होंने खुदकुशी की थी। जब मीडिया ने रॉबर्ट वाड्रा से इस मौत की वजह के बारे में पूछा तो, उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। लेकिन रिचर्ड ने खुदकुशी क्यों की आज तक इसका जवाब नहीं मिल पाया है। जहां तक रॉबर्ट और रिचर्ड वाड्रा के संबंधों की बात है तो 2002 में रिचर्ड वाड्रा के खिलाफ पुलिस से शिकायत के बाद रिश्ते काफी खराब हो गए थे।

ननद मिशेल की हुई थी सड़क हादसे में मौत

अप्रैल 2001 में प्रियंका गांधी वाड्रा की ननद मिशेल वाड्रा की दिल्ली-जयपुर हाइवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। जयपुर पुलिस के मुताबिक मिशेल वाड्रा और एक अन्य महिला जिस कार में सफर कर रहे थे, वह राजस्थान के अलवर जिले में बहरोड़ के पास पलट गई । इस हादसे में दोनों मिशेल और दूसरी महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई।

रॉबर्ट वाड्रा ने पिता और भाई को भेजा था नोटिस 

बता दें 2002 में रॉबर्ट वाड्रा ने अपने पिता और बड़े भाई रिचर्ड वाड्रा को नोटिस भेजा था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका से उनके रिश्ते का फायदा उठाते हुए वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मुरादाबाद जिला कांग्रेस कमेटी में लोगों की नियुक्तियां करवाते हैं। अपने परिवार से अलग रह रहे राजेंद्र वाड्रा ने एक साक्षात्कार में बेटे के आरोप से इंकार किया था और बेटे की कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका के साथ शादी पर नाखुशी जताई थी।

परिवार के तीन सदस्यों की मौत पर क्यों मौन हैं प्रियंका ?

प्रियंका गांधी वाड्रा की सास अभी भी जीवित है। उनकी सास को छोड़कर वाड्रा के परिवार के तीन सदस्यों का दुखद अंत कैसे हुआ? आखिर इन मौतों के लिए जिम्मेदार कौन है? प्रियंका वाड्रा की तरफ से इस सवालों का जवाब तलाशने की कभी कोशिश नहीं की गई। उन्होंने इस मामले में आज तक कोई आवाज नहीं उठायी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये मौतें इतेफाक थीं या कुछ और ?

 

1 COMMENT

  1. सास इसलिए जिंदा है क्योंकि वो इसे धर्म परिवर्तन के काम मे लगी है और सोनिया गांधी की गहरी मित्र है। इसी वजह से सोनिया ने प्रियंका का विवाह रॉबर्ट से करवाया था।

Leave a Reply