Home समाचार सुशांत के पक्ष में बोलने पर संजय राउत की धमकी, कंगना का...

सुशांत के पक्ष में बोलने पर संजय राउत की धमकी, कंगना का पलटवार- पीओके की तरह क्यों लग रही मुंबई?

SHARE

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत जिस तरह से बॉलीवुड और मुंबई पुलिस के बारे में खुलकर बोल रही हैं, उससे वह सत्ताधारी शिवसेना को खटकने लगी हैं। कंगना के मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर मुंबई में डर लगता है तो उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए। संजय राउत की इस धमकी पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा कि संजय राउत ने मुझे खुलेआम धमकी दी है और मुंबई वापस न आने को कहा है। मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारों के बाद अब खुली धमकी। मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रही है?

दरअसल में सुशांत मौत मामले में कंगना शुरू से ही काफी मुखर रही हैं। इसे लेकर कंगना कई लोगों के निशाने पर आ गई। इतना ही नहीं कंगना मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के निशाने पर भी आ गई हैं। इसपर बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना को सुरक्षा देने की मांग की।

लेकिन कदम के इस पहल का स्वागत करते हुए कंगना ने कहा कि वह किसी भी तरह की सुरक्षा के लिए तैयार है, लेकिन मुंबई पुलिस की नहीं। माफिया गुंडों से ज्यादा मुझे मुंबई पुलिस से डर लगती है।

इसके बाद शिवसेना के मुखपत्र सामना का संपादक संजय राउत ने लिखा कि अगर मुंबई पुलिस से डर लगता है तो यहां वापस मत आना।

 


कंगना के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने किया लाइक
सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड ड्रग रैकेट पर सवाल उठाने के कारण मुंबई के कुछ लोग सड़क पर कंगना का अपमानजनक ग्रेफिटी बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस तरह के ग्रेफिटी को शेयर भी कर रहे हैं। ऐसे ही अपमानजनक ट्वीट को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लाइक किया। इससे मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह पर सवाल उठने लगे हैं। कंगना ने एक ट्वीट में दो स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ऐसे अपमानजनक सोशल मीडिया ट्वीट्स को लाइक कर रहे हैं जो सुशांत को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ लिखे गए हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर सार्वजनिक रूप से परेशान करने वालों और धमकाने वालों की निंदा करने का बजाय इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं।

हालांकि मुंबई पुलिस ने लाइक करने से इनकार किया है लेकिन स्क्रीनशॉट और सुशांत मामले में मुंबई पुलिस का जिस तरह का रुख रहा है उससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

 

 

Leave a Reply