Home समाचार बदतमीज शिवसेना सांसद संजय राउत ने राष्ट्रवादी अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘हरामखोर’...

बदतमीज शिवसेना सांसद संजय राउत ने राष्ट्रवादी अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘हरामखोर’ कहा

SHARE

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लगातार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं और यह बात महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिवसेना पार्टी को रास नहीं आ रही है,लिहाजा शिवसेना के नेता कंगना को धमकी दे रहे हैं। पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की धमकी दी और अब संजय राउत ने कैमरे के सामने कंगना रनौत के खिलाफ बेहद ही गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया। संजय राउत ने धकमी देते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत को हरामखोर तक कह डाला। एक निजी चैनल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शिवसेना सांसद संजय राउत के अभिनेत्री रंगना रनौत की मुंबई ना आने  वाले बयान के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए कहा था कि संजय राउत ने मुझे खुलेआम धमकी दी है और मुंबई वापस न आने को कहा है। मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारों के बाद अब खुली धमकी। मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रही है?

आपको बता हूं कि यह शिवसेना सांसद संजय राउत का दोगला चरित्र है। इससे पहले जनवरी 2020 में मुंबई में ‘फ्री कश्मीर’ के प्रदर्शन का संजय राउत ने बचाव किया था। तब संजय राउत ने कहा था कि ‘फ्री कश्मीर’ वाले पोस्टर के माध्यम से जेएनयू हिंसा का विरोध करने वालों ने स्पष्ट किया है कि वे लोग इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर लगे प्रतिबंध से मुक्ति चाहते हैं। 

मुंबई कमिश्नर ने किया लाइक

सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड ड्रग रैकेट पर सवाल उठाने के कारण मुंबई के कुछ लोग सड़क पर कंगना का अपमानजनक ग्रेफिटी बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस तरह के ग्रेफिटी को शेयर भी कर रहे हैं। ऐसे ही अपमानजनक ट्वीट को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लाइक किया। इससे मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह पर सवाल उठने लगे हैं। कंगना ने एक ट्वीट में दो स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ऐसे अपमानजनक सोशल मीडिया ट्वीट्स को लाइक कर रहे हैं जो सुशांत को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ लिखे गए हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर सार्वजनिक रूप से परेशान करने वालों और धमकाने वालों की निंदा करने का बजाय इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं।

हालांकि, मुंबई पुलिस ने लाइक करने से इनकार किया है लेकिन स्क्रीनशॉट और सुशांत मामले में मुंबई पुलिस का जिस तरह का रुख रहा है उससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply