Home समाचार देखिए कांग्रेसियों का गड़बड़झाला, एक ही नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को अंबाला...

देखिए कांग्रेसियों का गड़बड़झाला, एक ही नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को अंबाला और दिल्ली में जलाया, सियासी नौटंकी पर उठे सवाल

SHARE

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन चुके कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस का दुष्प्रचार और सड़कों पर ड्रामा जारी है। सोमवार को दिल्ली में इंडिया गेट जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में विरोध के नाम पर जो हुआ उससे हर कोई हैरान है। पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एक ट्रक में ट्रैक्टर को लादकर लाए और राजपथ पर उसे आग लगा दी। लेकिन किसानों के नाम पर कांग्रेस की इस नौटंकी की पोल खुल गई है।

कांग्रेसियों ने एक ट्रैक्टर को दो जगह जलाया

सोशल मीडिया में ऐसी दो तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक ही नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को अंबाला और दिल्ली में जलाया गया। कहा जा रहा है कि ट्रक में जिस ट्रैक्टर को लादकर राजपथ पर लाया गया, उसी को 20 सितंबर को अंबाला में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भी जलाया गया था।

राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कांग्रेस की नौटंकी

तस्वीरों से भी साफ है कि ट्रक में जो ट्रैक्टर लदा हुआ है, वह पहले से अधजली और जर्जर हालत में था। उसे दिल्ली लाकर जलाने की कोशिश से स्पष्ट है कि कांग्रेस का मकसद किसानों के हित में प्रदर्शन से ज्यादा मोदी सरकार के खिलाफ किसानों और लोगों को गुमराह करना है। अब कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाने लगे है कि क्या कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नौटंकी कर रही है, या वो वास्तव में किसानों के बारे में सोचती है।

कांग्रेस के नाटक से शर्मिंदा हुआ देश- बीजेपी

ट्रैक्टर में आग लगाने की घटना पर बीजेपी ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की हरकतों के लिए जानी जाती रही है। किसानों के मुद्दे को हाइजैक कर कांग्रेस ने प्रचार पाने और किसानों को गुमराह करने के लिए जो नाटक किया उससे देश शर्मिंदा हुआ है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जिस तरह से प्रदर्शन हुआ, ट्रैक्टर को ट्रक के जरिए पहले यहां लाया गया और फिर उसे आग लगाई गई, यह निंदनीय है।

आढ़तियों पर प्रहार से कांग्रेस में बेचैनी-बीजेपी

बीजेपी का कहना है कि हकीकत में कांग्रेस का किसानों से लेना देना नहीं। पंजाब में करीब 28 हजार कमीशन एजेंट हैं जिनमें से ज्यादातर का कांग्रेस से नाता है। अब कृषि कानून द्वारा उन आढ़तियों पर प्रहार से कांग्रेस में बेचैनी है। कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है लिहाजा विरोध करना है।

किसानों को भड़का रहे हैं सोनिया और अमरिंदर 

बीजेपी का कहना है कि पंजाब में सीएम अमरिंदर सिंह एक तरफ से अलख जगा रहे हैं तो सोनिया गांधी भड़काने का काम कर रही हैं। दरअसल कांग्रेस खुद के बूने हुए जाल में फंस जाती है। एमएसपी का मुद्दा कांग्रेस के लिए रहा ही नहीं। प्रशासकीय फैसले के तौर पर ही इसे जोड़ा गया था। अब ऐसे में कांग्रेस को विरोध क्यों है। 

पुलिस ने युवा कांग्रेस के 5 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

उधर पुलिस ने बताया कि करीब 15-20 लोगों ने सोमवार की सुबह इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। ये लोग पंजाब युवा कांग्रेस के बताए जा रहे हैं और करीब 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि कुछ अन्य कार्यकर्ता भी हिरासत में हैं। संसद में पिछले हफ्ते पारित हुए कृषि विधेयकों के विरोध में किसान और विपक्षी दल देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि हाई सिक्योरिटी जोन में ट्रैक्टर फूंकने की घटना बेहद हैरान करने वाली है।

कांग्रेस की नौटंकी देख सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की नौटंकी के लिए जानी जाती रही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि एक चीज चाहे ट्रेक्टर हो या नारा कांग्रेस को इसे बार-बार फूंकने का पुराना धंधा है। जो गरीबी हटाओ का बिगुल नेहरू और इंदिरा गांधी ने फूंका था, वहीं राजीव, सोनिया, राहुल और प्रियंका फूंक रहे हैं। यहां तक कि रेहान भी वहीं फूंकेगा।

 

Leave a Reply