Home समाचार मोदी सरकार में बढ़ा नारी का सम्मान और सशक्तिकरण, रिकॉर्ड संख्या में...

मोदी सरकार में बढ़ा नारी का सम्मान और सशक्तिकरण, रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं बनीं राज्यपाल, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को मिला प्रतिनिधित्व

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी है। पिछले सात सालों में उन्होंने ऐसे कई क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कदम उठाए, जिनसे नारी शक्ति को सशक्त बनाने की उनकी प्रतिबद्धता दिखाई देती है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास को अपने शासन का मूल मंत्र बनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने शासन संचालन में भी समाज के सभी वर्गों और समुदायों की महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। मोदी सरकार में साल 2014 से अब तक आठ महिला राज्यपालों और उप-राज्यपालों को नियुक्त किया गया है। इनमें से 5 एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बनीं किसी भी सरकार में इतनी संख्या में महिलाओं को राज्यपाल नहीं बनाया गया था।

इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने शासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और नारी शक्ति के ‘उदय’ को भरपूर प्रोत्साहन देने के लिए अपने पहले कार्यकाल में अभूतपूर्व रूप से छह महिलाओं को मंत्री बनाया। आजादी के बाद किसी भी सरकार के कैबिनेट में छह महिला सदस्यों को मंत्री नहीं बनाया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण, मेनका गांधी, स्मृति ईरानी, उमा भारती और हरसिमरत कौर बादल को कैबिनेट में शामिल किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने लीक तोड़ते हुए निर्मला सीतारमण के हाथ में देश की रक्षा की बागडोर सौंपकर महिलाओं के नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया। निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनीं। इससे स्पष्ट है कि ऐसा करके प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश दिया।

            मोदी सरकार में नियुक्त महिला राज्यपाल

           समाज के सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व
       महिला राज्यपाल            वर्ग
         मृदुला सिन्हा       सामान्य वर्ग
         किरण बेदी       सामान्य वर्ग
         आनंदीबेन पटेल       सामान्य वर्ग
         तमिलसाई सुंदरराजन       ओबीसी   
         बेबी रानी मौर्य       अनुसूचित जाति
         द्रौपदी मुर्मू       अनुसूचित जनजाति 
         अनुसुइया उइके       अनुसूचित जनजाति
         नजमा हेपतुल्ला       अल्पसंख्यक समुदाय

   मोदी राज में सबसे अधिक महिला राज्यपालों की नियुक्ति

    प्रधानमंत्री      महिला राज्यपालों की संख्या
जवाहरलाल नेहरू            3  
मोरारजी देसाई            2
राजीव गांधी            3 
वीपी सिंह            1
पी.वी. नरसिम्हा राव            2
एचडी देवेगौड़ा            1 
आईके गुजराल             1
अटल बिहारी वाजपेयी            1
डॉ. मनमोहन सिंह            6 
नरेन्द्र मोदी             8

 

 

Leave a Reply