Home समाचार संविधान की मूल प्रति पर भगवान राम-सीता का चित्र, कानून मंत्री ने...

संविधान की मूल प्रति पर भगवान राम-सीता का चित्र, कानून मंत्री ने शेयर की तस्वीर

SHARE

अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण से पहले केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संविधान की मूल प्रति में छपे एक स्केच को शेयर किया है। यह स्केच यानी तस्वीर भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या वापस लौटते समय की है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संविधान के मूल पन्नों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत के संविधान की मूल प्रति में मौलिक अधिकारों से जुड़े अध्याय के आरम्भ में एक स्केच है जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापसी का है। आज संविधान की इस मूल भावना को आप सभी से शेयर करने का मन हुआ। #जयश्रीराम’

रविशंकर प्रसाद इलाहाबाद हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक राम जन्मभूमि न्यास का पक्ष अदालत में पेश करते रहे है। संविधान की मूल प्रति में मौजूद ये स्केच छद्म सेकुलरों के मुंह पर तमाचा है। संविधान तैयार करते समय इसमें भारत की हजारों साल पुरानी संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए कई स्केच शामिल किए गए हैं। इस स्केच को नंदलाल बोस ने बनाया था। संविधान की मूल कॉपी में भगवान राम के साथ भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर भी है।

Leave a Reply