Home समाचार राममय हुआ अमेरिका, राम के रंगों में रंगा न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर

राममय हुआ अमेरिका, राम के रंगों में रंगा न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर

SHARE

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के बाद अमेरिका भी राममय हो गया। न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर में विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम और भव्य राम मंदिर की हाई रिजोल्यूशन वाली थ्री डी तस्वीरें दिखाई गई। भूमि पूजन के ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर में यह कार्यक्रम किया गया। राम मंदिर का मॉडल और भगवान श्री राम की तस्वीर देख लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। अमेरिकन इंडियन पब्लिक अफेयर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी के अनुसार यह अपनी तरह का अनोखा आयोजन है। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध स्क्रीन पर हमारा राम मंदिर और तिरंगा दिखाया गया। यह दिखाता है कि अमेरिका में भारतीय कितने सफल हैं।

Leave a Reply